लाइव टीवी

Vastu Tips: घर से इन पांच चीजों को आज ही निकाल फेंके, रोकती है तरक्की का रास्ता

Updated May 11, 2022 | 22:12 IST

Vastu Tips For Home: घर पर छोटी से लेकर बड़ी कई तरह की चीजें होती हैं। इन सभी से वास्तु जुड़ा होता है। लेकिन घर पर मौजूद कुछ ऐसी भी वस्तुएं होती हैं जो नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है और आर्थिक लाभ में बाधा पहुंचाती है। इसलिए इन वस्तुओं को तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

Loading ...
वास्तु टिप्स
मुख्य बातें
  • घर पर ना रखें टूटा-फूटा या कबाड़ का सामान
  • रुकी या बंद पड़ी घड़ियों से रुक जाती है तरक्की
  • दीवारों में लगी पेंटिंग का पड़ता है शुभ-अशुभ प्रभाव

Home Vastu Tips For Positive Energy: व्यक्ति मेहनत से अपने सपनों का घर बनाता है और छोटी-बड़ी चीजें जोड़कर अपने घर को सजाता है। घर और घर पर सभी छोटी से बड़ी वस्तुओं से वास्तु जुड़ा होता है। अगर घर का वास्तु ठीक होता है तो सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। लेकिन अगर घर का वास्तु बिगड़ जाता है तो नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और घर पर दरिद्रा छा जाती है। 

घर पर रखी हर चीज वास्तु के अनुसार होनी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर मौजूद ऐसी कई चीजें होती हैं जो घर को नरक बना देती हैं। इसलिए इन बेकार और अनावश्यक चीजों को तुरंत घर से बाहर निकाल फेंकना चाहिए। जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जो आपके घर की खुशहाली और तरक्की में बाधा उत्पन्न करती हैं।

पुरानी घड़ी
घड़ी ना सिर्फ सही समय बताती है बल्कि इससे घर की सुख-समृद्धि भी जुड़ी होती है। अगर घर की घड़ी टूटी-फूटी और बंद पड़ी होती है तो व्यक्ति का बुरा समय शुरू हो जाता है। इसलिए अगर आपके घर की घड़ी टूटी-फूटी है तो उसे तुरंत बाहर का रास्ता दिखाएं। या फिर घड़ी बंद पड़ी है तो उसे तुरंत सही कराएं। वास्तु के अनुसार, बंद घड़ी से घर पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कबाड़ का सामान
कई लोग अपने घर की बालकनी या छत पर बेकार और अनावश्यक सामानों को स्टोर करते हैं, जोकि वास्तु के अनुसार बहुत गलत है। ऐसी चीजों से ना सिर्फ घर की छत या बालकनी में गंदगी बढ़ती है बल्कि यह घर की तरक्की में भी बाधा उत्पन्न करती है।

पेंटिंग या तस्वीरें
घर को सजाने-संवारने के लिए कई लोग पेंटिंग और तस्वीर दीवारों पर लगाते हैं। लेकिन पेंटिंग का चुनाव करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। घर पर कभी भी ताजमहल, डूबती नाव, जंगली जानवर और युद्ध या अक्रामक तस्वीरें ना लगाएं। ये तस्वीरें घर के लिए अशुभ मानी जाती है।

Also Read: Shani Transit 2022: ढाई साल तक इस राशि में रहेंगे शनि देव, इन लोगों को होगा फायदा ही फायदा    

टूटी अलमारी
घर की अलमारी का संबंध धन-संपत्ति से होता है। यह ऐसी जगह होती है, जिसमें ना सिर्फ कपड़े बल्कि घर के जरूरी सामान, कैश और जेवरात आदि भी रखे जाते हैं। इसलिए अगर आपके घर की अलमारी टूटी-फूटी है तो इसकी मरम्मत कराएं। टूटी अलमारी आपको कंगाल बना सकती है। सिर्फ अलमारी ही नहीं बल्कि घर पर टूटा-फूटा या बेकार कोई भी सामान रखने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर पर दरिद्रता का वास होने लगता है।

कैंची
कैंची का प्रयोग घर से जुड़े कई कामों में किया जाता है। कागज और कपड़ों की कटिंग के लिए कैंची मददगार होती है। लेकिन इसके गलत प्रयोग से पारिवारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। वास्तु के अनुसार जब कैंची का प्रयोग ना किया जाए तो इसे खुले में ना रखें। बल्कि इसे किसी कपड़े या कागज में लपेटकर रखना चाहिए। इसके अलावा जरूरत ना होने पर अनावश्यक कैंची चलाना भी नहीं चाहिए।

कहा जाता है कि कैंची किसी को उधार नहीं देनी चाहिए और ना ही लेनी चाहिए। आप जिस व्यक्ति के साथ कैंची का लेनदेन करते हैं उसके साथ संबंध बिगड़ जाता है। साथ ही जंग लगी कैंची या फिर जिस कैंची का इस्तेमाल ना होता हो उसे घर पर नहीं रखना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल