लाइव टीवी

Vastu Tips For Home: इन चीजों को घर में रखने से आता है बैडलक, तुरंत निकाल कर दें बाहर

Updated Mar 03, 2022 | 11:20 IST

Vastu tips: वास्तु शास्त्र में ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जो घर में रखने से दुर्भाग्य लेकर आती हैं। इन चीजों को घर में रखने से परिवार की सुख-शांति पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही घर में कलह बढ़ती है और हर काम बिगड़ने लगता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPeople
Vastu tips for home
मुख्य बातें
  • घर में टूटी हुई चीजें हैं तो तुरंत निकालकर फेंक दें
  • कांटेदार पौधों को घर में रखने से बचें
  • खराब चीजों को घर में रखने से होता है आर्थिक नुकसान

Vastu tips: ज्योतिष शास्त्र की तरह ही वास्तु शास्त्र को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्तमान समय में तो आर्किटेक्ट भी वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के नक्शे को बनाते हैं। वास्तु शास्त्र में घर की हर वस्तु को लेकर अलग-अलग दिशाओं और उनसे मिलने वाले शुभ फलों के बारे में बताया गया है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें वास्तु के अनुसार घर में रखना काफी शुभ माना जाता है तो वहीं कुछ चीजें हैं, जिन्हें घर में रखने से वास्तु दोष पैदा हो जाता है। ऐसी चीजों को घर में रखने से आपको आर्थिक संकट से लेकर शारीरिक और मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: इस दिशा में भूलकर भी ना बनाएं घर में खिड़की - रोग, शोक व संकट को मिल जाता है रास्‍ता

बैडलक का कारण बन सकती हैं ये चीजें

युद्ध की स्थिति दर्शाने वाले चित्र : वास्तु शास्त्र के अनुसार कोई भी ऐसी तस्वीर, पेंटिंग या फिर चित्र जिनमें युद्ध की स्थिति को दर्शाया गया है, उन्हें तुरंत घर से निकालकर बाहर कर देना चाहिएए क्योंकि ऐसी तस्वीरें घर में नकारात्मकता लेकर आती है। इसके कारण परिवार के सदस्यों के बीच में विवाद बढ़ सकता है।

कांटेदार पौधे: अगर आपके घर में कोई कांटेदार पौधा लगा है तो उसे तुरंत हटा दें, क्योंकि यह ना सिर्फ घर में नेगेटिविटी का कारण बनता है बल्कि इससे आपके बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। साथ ही घर में कांटेदार पौधे लगाने से आपसी रिश्तों में भी कड़वाहट पैदा होती है। हालांकि गुलाब के पौधे को इसमें अपवाद माना गया है और आप घर में गुलाब का पौधा लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: वास्तु के अनुसार इस दिशा में रखें पढ़ने वाली किताबें, मुश्‍क‍िल चीजें भी आएंगी समझ

टूटा हुआ कांच : टूटा हुआ शीशा या फिर कांच की कोई भी चीज, जो टूट गई है, उसे तुरंत घर से निकाल दें। क्योंकि घर में टूटा हुआ कांच रखना बेहद ही अशुभ माना जाता है। इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

जानकारों की मानें तो ऐसी चीजों को घर में रखने से आपको बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इसलिए ऐसी चीजों को तुरंत घर से निकालकर बाहर कर देना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल