लाइव टीवी

Vastu Tips For Problems: परेशानियों व दोषों से पाना चाहते हैं मुक्ति? बंदर सहित इन पशु पक्षी को जरूर करवाएं भोजन

Updated Jun 18, 2022 | 06:15 IST

Animal Feeding: हिंदू समाज में पशु पक्षी की सेवा करना बहुत ही पुण्य माना गया है। पशु पक्षी और जानवरों को खाना खिलाने से ग्रहों को शांत किया जा सकता है। इसके साथ ही मनोकामना की पूर्ति भी होती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Feeding Animals
मुख्य बातें
  • हिंदू धर्म में मान्यता है कि पशु पक्षी को खाना पानी दाना खिलाने से बहुत पुण्य मिलता है
  • ज्योतिषशास्त्र में पशु पक्षी को भोजन कराने से ग्रहों को शांत भी किया जा सकता है
  • ज्योतिष शास्त्र में पशु पक्षी को खाना खिलाने के बारे में कई बातों का वर्णन किया गया है

Animal Feeding Benefits In Vastu: पशु पक्षियों की सेवा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि पशु पक्षी को खाना पानी दाना खिलाने से बहुत पुण्य मिलता है। इसके अलावा व्यक्ति कई परेशानियों से छुटकारा भी पा सकता है। यही नहीं ज्योतिषशास्त्र में पशु पक्षी को भोजन कराने से ग्रहों को शांत भी किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में पशु पक्षी को खाना खिलाने के बारे में कई बातों का वर्णन किया गया है। इसके अनुसार बताया गया है कि पारिवारिक क्लेश से लेकर स्वास्थ्य में होने वाली परेशानी तक पशु पक्षी को खाना खिलाने से दूर हो जाती है व व्यक्ति सभी कष्टों से छुटकारा पा लेता है। इसके अलावा मानसिक शांति भी होती है। आइए जानते हैं किस तरह कौन से पशु पक्षी की सेवा करके पुण्य कमाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: सुबह उठकर हथेलियों को देखने से खुल सकती है किस्मत, जरूर अपनाएं ये अचूक उपाय

गाय को खिलाएं रोटी व गुड़

सनातन धर्म में गौ सेवा से 33 करोड़ देवी देवताओं की पूजा के बराबर फल की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि गाय को रोटी खिलाने से व्यक्ति हर पापों से मुक्ति पा लेता है। हिंदू धर्म में कई लोग खाना बनाते समय गाय के लिए पहली रोटी बनाकर अलग निकालते हैं। यह परंपरा काफी पुरानी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन गाय को रोटी और गुड़ खिलाना चाहिए। इससे व्यक्ति के चंद्रमा से संबंधित दोष दूर होते हैं और व्यक्ति सभी कष्टों से छुटकारा पा लेता है। ध्यान रहे कि गाय को कभी भी बासी रोटी नहीं खिलानी चाहिए।

बंदर को खिलाएं गुड़ व चना

इसके अलावा बंदर को भोजन कराना भी लाभकारी होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक घर में वाद-विवाद व क्लेश को दूर करने के लिए हर मंगलवार को बंदर को गुड़ और चना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से मंगल बलवान होगा और व्यक्ति हर बुरी घटना से बच सकेगा।

अमावस्या के दिन को खिलाएं घी लगाकर रोटी

यह भी मान्यता है कि शनि को प्रसन्न करने और शनि दोष को दूर करने के लिए हर शनिवार को काले कुत्ते को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से राहु, केतु और शनि प्रसन्न होते हैं और हर क्षेत्र में व्यक्ति की जीत होती है। कुत्ता भगवान भैरवनाथ का वाहन माना जाता है। अमावस्या के दिन कुत्ते को घी लगाकर रोटी खिलाने से भाग्य बलशाली होता है। इसके अलावा नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर होती है।

ये भी पढ़ें: सीढ़ियों के नीचे नहीं होनी चाहिए ये चीजें, बनती हैं बर्बादी का कारण

कौवा को मीठा फल खिलाने से दूर होगा पितृदोष

कौवा को खाना खिलाना भी शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पितृपक्ष में अक्सर लोग अपने पूर्वजों को दान और स्मरण करने के लिए कौवे को भोजन कराते हैं। कौवे को मीठा फल और चावल खिलाना शुभ माना जाता है। इससे पितृदोष दूर होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल