लाइव टीवी

Vivah Panchanmi 2021: विवाह की अड़चनों को दूर करने के लिए अपनाएं ये ज्योतिषीय उपाय

Updated Dec 08, 2021 | 06:34 IST

Vivaah Panchami 2021 Rashi ke Anusaar Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यहां बताएं गए उपाय विवाह में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए बेहद उत्तम है।

Loading ...
Vivah panchami 2021
मुख्य बातें
  • इस साल विवाह पंचमी 8 दिसंबर दिन बुधवार को पड़ रहा है
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन विवाह के लिए बेहद उत्तम है
  • विवाह पंचमी के दिन बन रहा है ग्रहों का शुभ संयोग

Vivah Panchami 2021 Rashi ke Anusaar Upay: हिंदू धर्म में अगहन की पंचमी का दिन बेहद शुभ और पवित्र माना जाता हैं। शास्त्र के अनुसार इसी दिन पूरे संसार के सृजन करता भगवान श्री राम का विवाह माता सीता के साथ हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान श्री राम का विवाह हर साल मार्गशीर्ष की शुक्ल की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार विवाह पंचमी 8 दिसंबर दिन बुधवार को मनाया जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम और मां सीता की पूजा अर्चना भक्ति पूर्वक करने से विवाह में आने वाली सभी अड़चनें दूर हो जाती हैं।

वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वालों के लिए भी यह पूजा लाभकारी होता है। यदि आप उस दिन भगवान श्री राम और माता सीता की पूजा अर्चना के साथ यहां बताए गए ज्योतिषीय उपाय को राशि के अनुसार अपनाएं, तो आपके विवाह में बार-बार आने वाली परेशानी प्रभु श्री राम की कृपा से समाप्त हो सकती है। तो आइए चलें विवाह पंचमी के दिन राशि के अनुसार विवाह में आने वाली अड़चनों को दूर करने के उपायों को जानने।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातक प्रभु श्री राम और मां सीता की पूजा करें। भगवान की प्रतिमा के सामने धूप और अगरबत्ती जलाएं। प्रतिदिन 'ॐ नमो नारायण मंत्र' का जाप  21 बार करें।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वाले जातक श्री राम जय जय राम का जाप 21 बार करें। भगवान श्री राम और मां सीता को फल प्रसाद के रूप में चढ़ाएं। विवाह पंचमी के दिन जरूर उपवास रखें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले जातक विवाह पंचमी के दिन उपवास रखें। प्रभु श्री राम और मां सीता की पूजा कर उन्हें फूल चढ़ाएं।इस दिन मिथुन राशि वाले जातक पूजा के बाद होम करें।

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले जातक रोजाना 'ॐ श्री राम' मंत्र का जाप 21 बार करें। सुबह अपनी मां का चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लें। विवाह पंचमी के दिन कर्क राशि वाले का उपवास रखना बेहद लाभदायक साबित हो सकता है।

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले जातक इस दिन सूर्य देवता और भगवान शुक्र की पूजा अर्चना करें। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले जातक बालकांड का पाठ करें। किसी निर्धन व्यक्ति का विवाह करवाएं। महिलाओं को भोजन करवाएं।

तुला राशि 

तुला राशि वाले जातक उस दिन होम करें। विवाह पंचमी के दिन रामायण जरूर पढ़ें। 'ॐ जय राम' मंत्र का शुद्ध-शुद्ध उच्चारण करें।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले मां पार्वती और सीता माता की पूजा करें। 'ॐ जय राम सीता राम' मंत्र का जाप जरूर करें। इस दिन श्रद्धा पूर्वक ध्यान करें।

धनु राशि 

धनु राशि वाले जातक अपनी मां का आशीर्वाद लें। विवाह पंचमी के दिन उपवास रखें। विवाह पंचमी के दिन रामायण का पाठ अवश्य करें।

मकर राशि 

मकर राशि वाले जातक किसी निर्धन व्यक्ति का विवाह करवाएं। 'राम राम सीता राम' मंत्र का जाप करें। भगवान श्री राम और मां सीता की पूजा अर्चना श्रद्धा पूर्वक करें।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वाले जातक 'राम राम सीता राम' मंत्र का जाप करें। गरीबों को दान दें। सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन राशि 

मीन राशि वाले जातक विवाह पंचमी के दिन उपवास रखें। रामायण का पाठ करें। उस दिन श्रद्धा पूर्वक प्रभु का ध्यान लगाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल