लाइव टीवी

Vrishabh Sankranti 2020: सूर्य के वृष राश‍ि में प्रवेश के साथ होगी हलचल, जानें शांति के लिए क्‍या करें उपाय

Updated May 14, 2020 | 16:04 IST

Vrishabh Sankranti 2020 : 14 मई से वृषभ संक्रांति में सूर्य का प्रवेश हो गया है। इससे कई राश‍ियां प्रभाव‍ित होंगी। जानें इनको शांत रखने का उपाय -

Loading ...
Vrishabh Sankranti 2020 : जानें ग्रह शांत‍ि के उपाय
मुख्य बातें
  • हर राश‍ि में एक माह तक रहते हैं सूर्य
  • सूर्य का वृष राश‍ि में आना सभी पर प्रभाव डालेगा
  • सूर्य पिता का कारक ग्रह है

सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 14 मई को सूर्य मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे। वृष का स्वामी शुक्र होता है। सूर्य आत्मा हैं। सूर्य पिता का कारक ग्रह है। सूर्य का वृष में गोचर प्रत्येक राशियों को प्रभावित करेगा। 

जानें वृषभ राशि‍ में सूर्य का प्रवेश क्‍या करेगा  

मेष-  इस राशि के जातक आय प्राप्ति में वृद्धि करेंगे। व्यवसाय में निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। जाँब में उन्नति है। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में संघर्ष रहेगा। हर रविवार  गुड़  का दान करें।
वृष- जाॅॅब में परिवर्तन हो सकता है। लाइफ में एक नया चैलेंज मिलेगा। घबड़ाहट से बचना होगा। घर पर ही रूद्राभिषेक का धार्मिक अनुष्ठान करे। व्यवसाय से लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों से लाभ मिल सकता है। सूर्य के बीज मंत्र का जप करते रहें।
मिथुन-  व्यवसाय में सफलता मिलेगी। छात्र अध्ययन  को नई दिशा देंगे। व्यवसाय में नई पार्टनरशिप हो सकती है। गेहूं व गुड़ का दान करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करते रहें। आर्थिक विकास होगा।
कर्क-  इस राशि के लोग जो राजनीति में हैं सफल रहेंगे।  रिश्तों में तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका  कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 
सिंह- व्यवसाय में मित्रों की सहायता से कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य का आशीर्वाद लें व प्रतिदिन प्रातःकाल तीन बार  श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।  आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
कन्या- आर्थिक विकास होगा। जॉब परिवर्तन की संभावना रहेगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे। घर पर ही सूर्य के बीज मंत्र के जप का धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। 


तुला- छात्र जॉब को लेकर सफलता की प्राप्ति करेंगे।  व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। अन्न दान करें। सूर्य किसी विशेष कार्य को सिद्ध करेंगे। आपको मन को एकाग्र करना होगा। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। 
वृश्चिक- धन का आगमन होगा। धार्मिक कार्य करते रहेंगे। छात्र अपने स्टडी को नया आयाम देंगे। हर रविवार को अन्न दान करें। किसी रिश्ते से तनाव सम्भव है। सूर्य आतम्बल में वृद्धि करेंगे।
धनु- जॉब चेंज करने की सोच में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।धन का व्यय होगा।  क्रोध से बचें। व्यवसाय में सफल रहेंगे। सूर्य पिता का कारक ग्रह है। पिता का आशीर्वाद लें। 
मकर-  स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान दें। बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें। व्यवसाय में भी संघर्ष रहेगा। जॉब में सफल रहेंगे। छात्र अपनी सोच को नई सकारात्मक दिशा देंगे। संतान की शिक्षा को लेकर बहुत एलर्ट रहेंगे।


कुम्भ- सूर्य का प्रभाव स्वास्थ्य में सुधार देगा। हनुमान बाहुक व श्री आदित्यहृदयस्तोत्र  का पाठ करें। पिता व बड़े भाई से लाभ मिल सकता है। मन की एकाग्रता व आत्मबल में वृद्धि होगी।
मीन- बहुत दिनों से किसी रुके  कार्य को पूर्ण करेंगे। सूर्य का गोचर इस राशि को लाभ देगा। व्यवसाय में सफल रहेंगे। सूर्य उपासना करें। प्रातःकाल श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करते रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल