लाइव टीवी

सावन में सिर्फ सोमवार नहीं बुधवार का दिन भी है बेहद शुभ, इन उपायों से विघ्नहर्ता हरेंगे सारे संकट

Updated Jul 08, 2020 | 12:13 IST

Sawan First Wednesday: सावन के पहले बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने का रिवाज है जिससे आपके सभी दुख दूर होकर मनोरथ सिद्ध हो सकते हैं।

Loading ...
सावन के पहले बुधवार के उपाय
मुख्य बातें
  • सावन में सोमवार के अलावा बुधवार का भी है विशेष महत्व
  • शुभ दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की होती है पूजा
  • सावन के पहले बुधवार को अपनाएं ये उपाय, सफल होंगे सभी मनोरथ

मुंबई: सावन के पवित्र महीने का बुधवार को तीसरा दिन है, इस बार पवित्र मास की शुरुआत सावन सोमवार के शुभ दिन से हुई है लेकिन ऐसा नहीं है कि सावन में सिर्फ सोमवार का दिन ही अहमियत रखता है बल्कि इस महीने के हर एक दिन को शुभ माना गया है। पूरे सावन मास में शिव परिवार की पूजा की जाती है, जैसे सोमवार को भगवान शंकर की आराधना खास तौर पर होती है, मंगलवार को मंगलागौरी की पूजा को फलदायी कहा गया है वहीं बुधवार भगवान गणेश का दिन माना जाता है।

विघ्नहर्ता गणपति को बुधवार का दिन बहुत प्रिय है और इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान गणेश सभी संकटों को हर लेते हैं। आइए नजर डालते हैं उन कुछ उपायों पर जिनको करके सावन के बुधवार दिन को भगवान गणेश की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

लड्डू और दूब चढ़ाएं: शास्त्रों के अनुसार गणपति को लड्डू बहुत पसंद हैं और उनके प्रिय दिन बुधवार को उनके प्रिय मिष्ठान लड्डू का भोग लगाने से गणपति बहुत खुश होते हैं। भगवान गणेश को मूंग के लड्डू का भोग लगाना चाहिए या फिर गुड़ का भोग भी लगाया जा सकता है।

प्रथम पूज्नीय देव गणपति की पूजा साल में और किसी भी कार्यक्रम में सबसे पहले की जाती है। लड्डू के अलावा हरी दूब चढ़ाने से भी गणेश जी प्रसन्न हो जाते हैं। हरी दूब की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से भगवान गणेश प्रसन्न होकर सभी मनोरथ पूरे करते हैं।

गणेश चालीसा पाठ: भगवान गणेश की स्तुति करने के लिए सावन के बुधवार को नहाकर गणेश चालीसा या स्तुति का पाठ किया जा सकता है। गणेश जी सुखदाता और दुखहर्ता हैं जो सभी मनोरथ पूरे करते हैं। उनकी अराधना से कुंडली में बुध दोष भी कम होता है। आप गणेश जी सिंदूर भी अर्पित कर सकते हैं जिससे नकारात्मक शक्तियां घर और परिवार से दूर रहती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल