लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 13 सितंबर से 19 सितंबर: इस सप्ताह वृष व धनु राशि के जातक प्रत्येक काम में रहेंगे सफल

Updated Sep 14, 2020 | 06:12 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 13 सितंबर से 19 सितंबर तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Saptahik Rashifal 13 September to 19 September
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन बाद अपनी राशि बदलते रहते हैं।
  • 16 सितम्बर को सूर्य कन्या राशि में जाएंगे।

Saptahik Rashifal 13 September to 19 September:  इस सप्ताह  गुरु व केतु धनु में,शनि मकर में,मंगल मेष में व शुक्र कर्क में ,राहु  मिथुन में तथा बुध कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे।चन्द्रमा सवा दो दिन बाद अपनी राशि बदलते रहते हैं।

16 सितम्बर को सूर्य कन्या राशि में जाएंगे। इस प्रकार बहुत महीनों बाद सूर्य व बुध एक साथ बुध की राशि कन्या में होंगे। इस सप्ताह वृष व धनु राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे।

सिंह व कर्क राशि के छात्र जॉब प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे।आइये अब जानते हैं इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल 13 सितंबर से 19 सितंबर तक

 1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। आप कभी कभी निराश होकर अपना आत्मबल कम कर लेते हैं। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए।

इस सप्ताह गुरुवार के बाद प्रत्येक कार्यों  में सफलता मिलेगी। पीला  रंग शुभ है। अन्न दान करें। गुरुवार से शनिवार तक  धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: व्यवसाय में आपकी स्थिति इस सप्ताह बहुत ही बेहतर होगी। स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए  लगातार प्रयासरत हैं।इस वीक गृह निर्माण सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे।इस सप्ताह मंगलवार के बाद व्यवसाय को और विस्तार मिलेगा।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सोमवार को चावल का दान करें। नीला रंग शुभ है। 

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: बुधवार से शनिवार तक स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। यह सप्ताह राजनीतिज्ञों के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। नीला रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें। गाय को प्रतिदिन गुड़ व रोटी खिलाएं। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: यह सप्ताह व्यवसाय के लिए सफलता का है। गुरुवार तक का समय धन की प्राप्ति का समय है। जमीन क्रय कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोग आपकी मदद करेंगे।लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमानचालीसा का पाठ करे व गुड़ का दान करें। 

 5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:जॉब में सफलता का समय  है। बुधवार के बाद जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय भी पहले से बेहतर होगा। नारंगी रंग शुभ है।यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा। हनुमान जी की उपासना करते रहें।  प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: बुध की कन्या में उपस्थिति व सप्ताह के प्रारंभ में चन्द्रमा का मिथुन में गोचर शुभ है। आप कई रुके कार्य पूर्ण कर लेंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को प्रतिदिन पालक खिलाएं। यह सप्ताह राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। अन्न दान करते रहें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: रविवार से मंगलवार तक का समय जॉब में सफलता की प्राप्ति का है। अपनी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। इस वीक धार्मिक कार्य होंगे। नीला रंग शुभ है।प्रतिदिन गाय को भोजन देने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:  इस सप्ताह कई रुके कार्य पूर्ण होंगे।  जॉब में नवीन उत्तरदायित्व के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह भौतिक सुख में भी सफलता है।पीला रंग शुभ है।मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुक्रवार से शनिवार तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: गुरु व केतु इस समय इसी राशि में है। सप्ताह के प्रथम दो दिन राहु व चन्द्रमा मिथुन में रहेंगे।व्यवसाय में किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे । जॉब में प्रगति करेंगे।योग व ध्यान करते रहें। राजनीति में सफलता मिलेगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: शनि इस समय इसी राशि में है।शुक्र कर्क व चन्द्रमा सप्ताह के आरम्भ में मिथुन में है। सप्ताह के प्रथम दो दिन ग्रहों के गोचर का लाभ लें।

इस सप्ताह प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। यह वीक व्यवसाय में भी सफलता दिखा रहा है। मिथुन का चन्द्रमा दो दिन तक स्किन रोग के प्रति भी एलर्ट कर रहा है। व्यवसाय को लेकर आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:  इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। आपकी ठप पड़ी योजनाएं प्रारम्भ होंगी।जॉब को लेकर सफलता के मार्ग में आने से बहुत सी बाधाएं दूर होंगी। नीला रंग शुभ है। पिता आशीर्वाद लेते रहें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में सफल रहेंगे। चन्द्रमा का मिथुन गोचर दो दिन थोड़ा संघर्ष देगा।व्यवसाय में गुरुवार के बाद सफलता की प्राप्ति करेंगे।लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह मंगलवार से गुरुवार तक का समय बेहतर है।भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल