लाइव टीवी

Weekly Horoscope, 04 September to 10 september: कर्क और मकर राशि के जातक स्वास्थय के प्रति रहें सचेत, देखें साप्ताहिक राशिफल

Updated Sep 04, 2022 | 00:50 IST

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 04 September to 10 september 2022: 04 सितंबर से 10 सितंबर वाले सप्ताह में जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का हाल कैसा रहेगा। यहां देखें साप्ताहिक राशिफल और उपाय।

Loading ...
weekly horoscope 04 September to 10 september 2022 in hindi

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 04 September to 10 september 2022: इस सप्ताह बुध कन्या राशि में,केतु  तुला,शनि मकर,गुरु मीन, राहु मेष,मङ्गल वृष तथा सूर्य व शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कर्क व कुम्भ के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

Saptahik Rashifal 04 September to 10 September

मेष राशिफल

इस सप्ताह के प्रथम 03 दिन व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कर्क व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरूवार के बाद स्वास्थ्य  बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

वृष राशिफल

इस सप्ताह का फल मंगलवार के बाद जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि से चतुर्थ गोचर करता सूर्य छात्रों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें।

मिथुन राशिफल

आपके लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला है। तृतीय सूर्य शुभ फलदायी है। मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ करें। तिल का दान करें।
 

कर्क राशिफल

इस वीक सूर्य के इस राशि से द्वितीय भाव में गोचर से जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व उसके मित्र ग्रह गुरु के बीज मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें। लाल व पीला  रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

सिंह राशिफल

इस सप्ताह सोमवार को चन्द्रमा के धनु गोचर के बाद व्यवसाय में विशेष प्रगति है। शुक्रवार के बाद धन के व्यय के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर बुधवार से शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। तुलसी का पेड़ लगाएं।

कन्या राशिफल

यह सप्ताह राजनीतिज्ञों के लिए बहुत बेहतर रहेगा। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व माता की एक परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। गुरुवार के बाद धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। मंगलवार को रुका धन मिल सकता है।

तुला राशिफल

इस सप्ताह परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। चन्द्र का तृतीय गोचर सोमवार के बाद व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। पीपल का पेड़ लगाएं।

वृश्चिक राशिफल

आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह मंगलवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। सात अन्न का दान करते रहें।
 

धनु राशिफल

इस वीक सोमवार के बाद चन्द्रमा सवा दो दिन इसी राशि में गोचर करेंगे। अब धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।  व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। मंगलवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। अन्न दान करें।
 

मकर राशिफल

गुरु तृतीय व सूर्य अष्टम में गोचर करेंगे। बुध व शुक्र गोचर से आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को उड़द व तिल का दान करें।
 

कुंभ राशिफल

गुरु द्वितीय,सूर्य सप्तम  तथा शनि अब इसी राशि से द्वादश में है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। सप्तम सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। प्रतिदिन गाय को रोटी व गुड़ खिलाते रहें।
 

मीन राशिफल

गुरु अब इसी राशि में है। इस सप्ताह सोमवार के बाद जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सूर्य का सिंह गोचर  बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी मंदिर में उनकी 03 परिक्रमा करें तथा अन्न व फल का दान करते रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल