लाइव टीवी

Weekly Horoscope, 12 to 18 September: पितृ पक्ष 2022 के सप्ताह में ऐसा है ग्रहों का योग, जानें कैसे रहेगा इस हफ्ते का राशिफल

Updated Sep 11, 2022 | 09:32 IST

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 12 to 18 September 2022: 12 से 18 सितंबर के बीच पितृ पक्ष 2022 रहेगा। जानें इस हफ्ते मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का हाल कैसा होगा। यहां देखें साप्ताहिक राशिफल और उपाय।

Loading ...
weekly horoscope 12 to 18 september 2022 in hindi

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल)  12 to 18 September 2022: इस सप्ताह सूर्य शुक्र सिंह राशि में, बुध कन्या, शनि मकर, गुरु मीन, राहु मेष,तथा मंगल वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं। इस सप्ताह मेष व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व धनु के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कन्या व कुम्भ राशि के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। किसी निर्जन स्थान या शिव मंदिर परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Saptahik Rashifal  12 to 18 September का

मेष राशिफल

इस सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कन्या व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरुवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

Also Read: Horoscope 11 September 2022

वृष राशिफल

इस सप्ताह का चन्द्रमा मंगलवार के बाद मेष का होकर जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि से चतुर्थ गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। सात अन्न का दान करें।

मिथुन राशिफल

आपके लिए यह सप्ताह व्यवसाय में बड़ा लाभ देने वाला है। इस राशि से तृतीय सूर्य व कर्म भाव का चन्द्रमा शुभ फलदायी है। मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Also Read: Aaj Ka Panchang

कर्क राशिफल

इस वीक सोमवार के बाद राशि स्वामी चन्द्रमा दशम फिर गुरुवार को एकादश रहेंगे। जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व मित्र गुरु के बीज मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। मंगलवार को गुड़ व मसूर का दान करें।

सिंह राशिफल

इस सप्ताह सोमवार के बाद व्यवसाय में विशेष प्रगति है। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर बुधवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। दान पुण्य करते रहें। सूर्य उपासना अवश्य करें।

Also Read: Numerology Today, 11 September 2022

कन्या राशिफल

राजनीतिज्ञों के लिए बहुत बेहतर सप्ताह रहेगा। माता दुर्गा व शिव जी के मंदिर जाएं व उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। माता जी की एक परिक्रमा भी करें। रुके धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। बुधवार को सुखद यात्रा हो सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। रुका धन मिल सकता है। बुधवार को उड़द का दान करें।

तुला राशिफल

इस सप्ताह मंगलवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य व बुध पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है।

वृश्चिक राशिफल

वृष का मंगल व मीन का गुरु अनुकूल हैं। बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह गुरुवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें। निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

धनु राशिफल

इस वीक सोमवार के बाद मेष के फिर वृष के चन्द्रमा अनुकूल रहेंगे। व्यवसाय में धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। सोमवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।  व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद व्यवसाय में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। रविवार को मूंग व गुड़ का दान करें।

मकर राशिफल

गुरु तृतीय जॉब के लिए  बहुत शुभ हैं। शनि इसी राशि में वक्री हैं व शुक्र पंचम मंगलमय है। सूर्य अष्टम गोचर करेंगे। शुक्र गोचर से आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग, आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन सूर्य के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें।

कुंभ राशिफल 

शुक्र चतुर्थ तथा शनि अब इसी राशि से द्वादश है। गुरु द्वितीय है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य को प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। खष्ठम सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को पालक व हरा चारा खिलाते रहें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

मीन राशिफल

खष्ठम सूर्य व गुरु अब इसी राशि में है। इस सप्ताह शुक्र तृतीय रहकर जॉब व व्यवसाय में सफलता दिलाएंगे। एकादश शनि बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। बुधवार को  धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। धार्मिक सुख में प्रगति हो सकती है। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी मंदिर में उनकी 03 परिक्रमा करें व लाल फलों व अन्न का दान करते रहें।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल