लाइव टीवी

Weekly Horoscope, 14-20 August 2022: इस हफ्ते है जन्माष्टमी, जानें इस सप्ताह ग्रहों का गोचर और इनका आपकी राशि पर असर

Updated Aug 14, 2022 | 06:21 IST

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 14-20 August 2022: इन दिनों भाद्रपद मास चल रहा है। 14 से 20 अगस्त वाले सप्ताह में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का इस हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल और उपाय।

Loading ...
Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 14-20 August 2022

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 14-20 August 2022: इस सप्ताह शनि मकर राशि में,गुरु मीन, मङ्गल वृष,सूर्य-शुक्र कर्क ,बुध सिंह तथा राहु मेष व केतु तुला में है।17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में आ जाएंगे। चन्द्रमा प्रथम दिन मीन राशि में  गोचर करेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व कन्या राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। मेष व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कुम्भ राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल। 

Saptahik Rashifal 14 से 20 अगस्त का

मेष राशिफल

इस सप्ताह सूर्य 17 अगस्त के बाद  इसी राशि से पंचम में है। मंगलवार के बाद जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

वृष राशिफल

इस सप्ताह गुरु व मंगल रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। मसूर व तिल का दान करें।

मिथुन राशिफल

जॉब परिवर्तन सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। बुधवार के बाद किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल  सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। 17 अगस्त के बाद बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करें।

कर्क राशिफल

सोमवार के बाद मेष के चन्द्रमा शुभ हैं। सप्तम शनि  शुभ रहेंगे। 17 अगस्त के बाद छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन गुड़ का दान करें। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है।

सिंह राशिफल

राशि स्वामी सूर्य 17 अगस्त के बाद एक माह इसी राशि में रहेंगे। इस सप्ताह शुक्र व बुध मीडिया, आईटी, टीचिंग व बैंकिंग जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र गुरु का मीन गोचर राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी देते रहें।

कन्या राशिफल

गुरु व बुध दशम शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जॉब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

तुला राशिफल

इस सप्ताह  के प्रथम दिन चन्द्रमा व गुरु का इस राशि से खष्ठम गोचर व  सूर्य  का कर्क गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के तुला यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।

वृश्चिक राशिफल

17 अगस्त के बाद सूर्य सिंह राशि में रहेंगे। राशि  स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। पॉलिटक्स में लाभ संभावित है।

धनु राशिफल

द्वितीय शनि व मीन राशि का गुरु चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य  बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा मेष राशि में रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

मकर राशिफल

शनि इसी राशि में व गुरु चन्द्रमा तृतीय हैं। 17 अगस्त के बाद सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। मकर का शनि अनुकूल हैं। आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। परिवार में रुका कार्य पूर्ण होगा।

कुंभ राशिफल 

गुरु चन्द्रमा मीन व सूर्य 17 अगस्त के बाद सूर्य की राशि सिंह में हैं। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

मीन राशिफल

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा गुरु इसी राशि में शुभ है। शनि एकादश व गुरु अब इसी राशि में हैं। इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद मेष राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। हरा व पीला रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। तिल का दान करें। दुर्गासप्तशती का नियमित पाठ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल