लाइव टीवी

Weekly Horoscope,7-13 August 2022: इस हफ्ते के पहले दिन सूर्य व शुक्र रहेंगे कर्क राशि में, जानें अपनी राशि पर इसका असर

Updated Aug 07, 2022 | 21:32 IST

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 7-13 August 2022: 7 से 13 अगस्त वाले सप्ताह में चौथा सावन सोमवार व्रत, चौथा मंगला गौरी व्रत, सावन पुत्रदा एकादशी, रक्षा बंधन जैसे व्रत व पर्व आएंगे। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का इस हफ्ते कासाप्ताहिक राशिफल और उपाय।

Loading ...
Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 7-13 August 2022 2022

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 7-13 August 2022 2022: इस सप्ताह के पहले दिन सूर्य शुक्र कर्क में, बुध सिंह में, केतु तुला, शनि मकर, गुरु मीन तथा मंगल मेष राशि में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व मीन राशि के जातकों को धन के लेन देन के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुंभ राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृष व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कुम्भ व वृष राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल। 

Saptahik Rashifal 7 से 13 अगस्त का

मेष राशिफल

 इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर शुभ है। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन में कई रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का धनु गोचर व्यवसाय में सफल करेगा।सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।प्रतिदिन अन्न का दान करें।

वृष राशिफल

इस सप्ताह शनि का नवम गोचर शुभ है। व्यवसाय में मंगलवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। अन्न वस्त्र का दान करते रहें।

मिथुन राशिफल

 गुरुवार के बाद चन्द्रमा का अष्टम गोचर शुभ है। यह समय शिक्षा में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। उदर रोग से समस्या हो सकती है। लाल व हरा रंग शुभ है। मंगलवार को किसी रुके सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

कर्क राशिफल

इस वीक बैंकिंग व टीचिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। कर्क व वृश्चिक राशि के ऑफिसर्स आपकी हेल्प करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य हनुमान जी की उपासना करते रहें। लाल व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।

सिंह राशिफल

 इस सप्ताह मंगलवार के बाद सूर्य का कर्क व चन्द्रमा का धनु गोचर जॉब में विशेष प्रगति दे सकते हैं। मकर में शनि गोचर पॉलिटिक्स,प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।

कन्या राशिफल

इस सप्ताह गुरु मीन व शनि  मकर में वक्री हैं। बुध व शुक्र गोचर व्यवसाय के लिए लाभदायक है। जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। रुके धन का आगमन होगा। शुक्रवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों  का दान करें।

तुला राशिफल

गुरु व शुक्र शुभ है। इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि से तृतीय व शनि का चतुर्थ गोचर शुभ है। जॉब को लेकर प्रसन्न होने का सुअवसर है। केतु आर्थिक  लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कर्क व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैंगनी व नीला रंग शुभ है।

वृश्चिक राशिफल

गुरु पंचम हैं। इस वीक के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। मंगलवार के बाद व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। बुधवार के बाद चन्द्रमा व शनि का इसी राशि से तृतीय गोचर जॉब में प्रगति के लिए अनुकूल है। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें। तिल का दान करें।

धनु राशिफल

इस सप्ताह के प्रथम दो दिन चन्द्रमा व मंगल जॉब में प्रगति देंगे। व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक सुख में प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ है। शनि गोचर उदर विकार दे सकता है। पीला व हरा रंग शुभ है। तुलसी व बेल का पेड़ लगाएं।

मकर राशिफल

तृतीय गुरु, शनि का इसी राशि में व चन्द्रमा का भी इसी राशि में गोचर बुधवार से जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी। मंगल स्वास्थ्य में कष्ट दे सकता है। अन्न दान करें।

कुंभ राशिफल 

शनि अब द्वादश है। गुरुवार के बाद चन्द्रमा व गुरु का एकसाथ द्वादश गोचर जॉब में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। बेल का पेड़ लगाएं। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सूर्य के कर्क गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को पालक खिलाएं।

मीन राशिफल

इस सप्ताह जॉब में अपने कार्यों के प्रति लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शिक्षा में प्रगति हो सकती है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। मंगल व शुक्र रियल स्टेट में लाभ देगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल