लाइव टीवी

शरीर के इन अंगों पर है काला तिल, तो मिलेगा संतान और धन लाभ

Updated Jul 05, 2019 | 21:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ज्योतिषज्ञान शरीर में तिल का होना आम बात है लेकिन कुछ जगहों पर तिल का होना कुछ संकेत देता है। आपके स्वभाव के साथ आपके भाग्य और भविष्य की जानकारी भी तिल देते हैं। तो आइए जानें कि कहां तिल हो तो वह क्या संकेत देत

Loading ...
Mole on body

शरीर के कई अंग पर तिल होते ही हैं। कुछ तिल जन्म से होते हैं और कुछ उम्र के साथ सामने नजर आते हैं। इन तिल या मस्सों की अपनी ही कुछ कहानी होती है। ये तिल अगर शरीर के कुछ खास अंग पर हो तो ये बहुत कुछ भविष्य और आपके व्यक्तित्व की ओर इशारा करते हैं।

समुद्रशास्त्र ही नहीं ज्योतिष विज्ञान भी इन तिल के बारे में बहुत कुछ सटीक जानकारी देता है। कई बार ये तिल आपकी खूबसूरती को भी बढ़ाने वाले होते हैं। चेहरे, आंख, नाक, गर्दन या किसी अन्य अंग पर होने वाले तिल क्या बताते हैं आइए जानें।

शरीर के इन अंगों पर है काला तिल, तो मिलेगा संतान और धन लाभ

1. अगर आपके कमर पर तिल है तो इसका मतलब है आपका जीवन संघर्ष से भरा होगा। आपको किसी भी काम को पूरा करने में काफी मशक्कत करनी होगी।

2. यदि आपके पेट पर तिल है तो आप फूडी होंगे। यानी आपको अच्छा खाना खाने का बेहद शौक होगा और आप इसपर खर्च भी खूब करते हैं।

3. आपके पीठ पर तिल होना आपके एक जगह न टिकने का संकेत देते हैं। आप खूब यात्राएं करने वाले होते हैं।

4. यदि आपके पैर के तलवे पर तिल हो या अंगूठे के नीचे की तरफ तिल हो तो आप के पैर यहां से वहां चलते ही रहेंगे। यानी आप देश ही नहीं विदेश यात्राएं भी खूब करेंगे। यही नहीं कई बार ये विदेश में बसने के संकेत भी देते हैं।

5. नाक पर तिल होने के मतलब है कि आप थोड़े से नकचढ़े होंगे लेकिन आप ट्रेवलर होंगे। आप विदेशों की खूब यात्राएं करेंगे। वहीं जिन महिलाओं के नाक पर तिल होता है वह सौभाग्यशाली मानी जाती हैं।

6. माथे पर तिल होने के मतलब होता है ऐसे व्यक्ति समाज में बेहद सम्मानित स्थान पाते हैं। उनका मान हर जगह होता है। यदि ये तिल माथे के दाहिनी तरपु हो तो ये बेहद धनी बनने का संकेत है जबकि ये अगर दोनों आईब्रोज के बीच हो तो ऐसा व्यक्ति अपने घर से दूर यानी विदेश में वास करता है।

7. होंठ पर तिल जिनके होता है वह प्रेमी प्रकृति के होते हैं, लेकिन अगर ये तिल होठ के नीचे हो तो ये आपके जेब को खाली करने का संकेत देता है।

8. यदि आपके गाल पर तिल हो तो ये आपके संघर्षपूण जीवन का संकेत देता है। यदि ये तिल दहिने गाल पर हो तो आपके धनी होने का संकेत देता है।

9. यदि आंख के अंदर की पुतली पर तिल हो तो ऐसे लोग भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं, जबकि दाहिने आंख की पुतली पर तिल होना आपके उच्च विचारधारक होने का संकेत देता है।

तिल या मस्से का शरीर में ज्यादा होना कई बार शारीरिक कमी को दर्शाता है। अगर तिल ज्यादा शरीर पर बनते हों तो आप डॉक्टर से भी संपर्क करें।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल