लाइव टीवी

हथेली में है M का निशान तो आप हैं दुनिया के सबसे भाग्यशाली इंसान, होगा प्रेम विवाह 

Updated Apr 23, 2019 | 15:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

M Sign on Hand Palmistry: जिस व्यक्ति की हथेली में M की आकृति होती है वह व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर बहुत गंभीर होता है और सभी काम काफी सजगता से करता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
letter M

 M Sign on Hand Palmistry: आमतौर पर माना जाता है कि कर्म के अनुसार हाथों की रेखाएं बदलती हैं। हर इंसान की हथेली में कोई न कोई आकृति जरुर होती है और प्रत्येक हस्त रेखा में मौजूद आकृति भविष्य के बारे में जानकारी देती है। वैसे तो हथेली में विभिन्न तरह की आकृति होती है लेकिन अगर व्यक्ति की हथेली के बीच अंग्रेजी का M अक्षर बना हो तो यह आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है। आइये जानते हैं कि हथेली पर अगर M अक्षर हो तो इसका क्या अर्थ होता है।

जिस व्यक्ति की हथेली में M की आकृति होती है वह व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर बहुत गंभीर होता है और सभी काम काफी सजगता से करता है। ऐसा व्यक्ति जिस भी कार्य की शुरूआत करता है उसमें सफलता जरूर प्राप्त होती है।

हथेली में है M का निशान तो जानें क्‍या है इसका मतलब

नेतृत्व की क्षमता
हथेली में M आकृति वाले व्यक्ति में नेतृत्व की क्षमता होती है। ऐसा व्यक्ति हर काम में आगे होता है और आगे बढ़कर किसी काम की पहल करता है। व्यक्ति अपने इस गुण के कारण भविष्य में बड़ा राजनीतिक पद हासिल कर सकता है।

कल्पनाशील
हस्तरेखा में M की आकृति हो तो व्यक्ति बहुत कल्पनाशील होता है और रचनात्मक कार्य करता है। ऐसे व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी नहीं होती है और वह चित्रकार, लेखक एवं साहित्यकार के रुप में रचनात्मक कार्यों से प्रसिद्धि हासिल करता है।

होता है प्रेम विवाह
जिस व्यक्ति की हथेली में M का निशान होता है वह व्यक्ति दूसरों को बहुत जल्दी आकर्षित करता है और भविष्य में प्रेम विवाह करता है। ऐसे व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पार्टनर के साथ भी संबंध बेहतर होता है।

जोखिम उठाने के लिए तैयार
ऐसे व्यक्ति हर तरह का जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते हैं और किसी भी तरह की मुसीबत से घबराते नहीं हैं। ऐसे लोग खतरों को मात देते हैं और मुश्किलों से लड़ते हुए सफलता अर्जित करते हैं।

यदि आपकी हथेली में M का निशान बनता है तो इसका अर्थ यह है कि आप बहुत भाग्यशाली हैं और आप कर्म करके अपनी तकदीर बदल सकते हैं।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल