लाइव टीवी

Onam 2022 Date And Time: कब मनाया जाएगा ओणम 2022 का त्योहार, इस बार बन रहे हैं शुभ योग, जानिए मुहूर्त व महत्व

Updated Aug 29, 2022 | 17:34 IST

Onam 2022 Shubh Muhurat: ओणम का त्योहार दक्षिण भारत खासकर केरल व तमिलनाडु का मुख्य त्योहार है। यह हर साल बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल ओणम का त्योहार 30 अगस्त से शुरू होगा व 8 सितंबर दिन गुरुवार तक मनाया जाएगा। यह त्योहार राजा बलि के पृथ्वी पर आने के उत्सव में मनाया जाता है।

Loading ...
कब है ओणम का त्योहार
मुख्य बातें
  • मान्यता के अनुसार थिरुओणम के दिन ही राजा महाबली अपनी समस्त प्रजा से मिलने के लिए आते हैं
  • हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ओणम का त्योहार 8 सितंबर दिन गुरुवार तक मनाया जाएगा
  • हिंदी कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह में यह त्योहार मनाया जाता है

Onam 2022 Date And Time: ओणम का त्योहार दक्षिण भारत खासकर केरल व तमिलनाडु में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ओणम का त्योहार सिंह माह में मनाया जाता है, जब थिरुओणम नक्षत्र प्रबल स्थिति में होता है। मान्यता के अनुसार थिरुओणम के दिन ही राजा महाबली अपनी समस्त प्रजा से मिलने के लिए आते हैं। जिसकी खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल ओणम का त्योहार 30 अगस्त से शुरू होगा व 8 सितंबर दिन गुरुवार तक मनाया जाएगा। हिंदी कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह में यह त्योहार मनाया जाता है। केरल में इस त्योहार कि इतनी धूम होती है कि देश-विदेश से लोग इस त्योहार को देखने के लिए यहां आते हैं। इस बार ओणम में शुभ योग बन रहा है। आइए जानते हैं ओणम त्योहार का शुभ मुहूर्त व शुभ योग के बारे में।

Also Read- Ganesh Chaturthi 2022 Flowers: गणेश जी को बहुत प्रिय है यह फूल, गणपति स्थापना पर हर रोज चढ़ाएं और देखें चमत्कार

ओणम 2022 तिथि व शुभ  मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, थिरुवोणम् नक्षत्र का प्रारंभ 07 सितंबर दिन बुधवार को शाम 04:00 बजे से हो रहा है। यह 08 सितंबर गुरुवार को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। ओणम थिरुवोणम् नक्षत्र में मनाते हैं, इसलिए 08 सितंबर को ओणम का त्योहार मनाया जाएगा।

बन रहे हैं शुभ योग

इस बार ओणम के त्योहार में काफी शुभ योग बन रहा है। यह योग सुकर्मा व रवि योग है। ऐसी मान्यता है कि यह योग काफी शुभ होता है और इस दिन विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। ओणम के दिन रवि योग दोपहर 01 बजकर 46 मिनट से प्रारंभ होगा और अगले दिन 09 सितंबर को प्रात: 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा ओणम वाले दिन रात 09 बजकर 41 मिनट से सुकर्मा योग लग रहा है। जो अगले दिन तक रहेगा।

Also Read- Ganesh Chaturthi 2022 Ekdant Katha: क्या आप जानते हैं कैसे भगवान गणेश बने एकदंत, रोचक है इसके पीछे की कहानी

जानिए, क्यों मनाया जाता है यह त्योहर

मान्यताओं के अनुसार ओणम का त्योहार भगवान विष्णु के वामन अवतार और राजा बलि के पृथ्वी पर आने के उत्सव में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर साल ओणम के त्योहार में राजा बलि पृथ्वी लोक पर आते हैं और उनके स्वागत में ही यह त्योहार मनाया जाता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल