लाइव टीवी

बिल्ली का रास्ता काटना क्यों माना जाता है अशुभ, इन बातों को जानकर रह जाएंगे हैरान

Updated Apr 27, 2022 | 07:10 IST

बिल्ली का रास्ता काटना अपशकुन माना जाता है। इसलिए बिल्ली अगर रास्ता काट देती है तो लोग ठहर जाया करते हैं। चाहे कितना भी जरूरी काम क्यों ना हो वो तब तक आगे नहीं बढ़ते जब तक कोई दूसरा व्यक्ति रास्ता पार ना कर ले !

Loading ...
बिल्ली का रास्ता काटना क्यों है अशुभ
मुख्य बातें
  • बिल्ली के रास्ता काटने पर बढ़ जाती है दुर्घटना की संभावना
  • बिल्ली के रास्ता काटने पर थूककर या चप्पल फेंक कर आगे बढ़ते हैं लोग
  • देवी लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी की सवारी है बिल्ली

नई दिल्ली : भारत में शकुन और अपशकुन को लेकर मान्यताएं वर्षों से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि जीव-जन्तु और पशु-पक्षी सभी भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं। इन्हीं में से एक होता है ‘बिल्ली का रास्ता काटना’। हम बचपन से ही देखते आए हैं कि बिल्ली के रास्ता काटने पर लोग ठहर जाते हैं। क्योंकि बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ माना जाता है। इसका एक कारण कारण यह भी है कि धार्मिक ग्रंथों में धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी की सवारी के रूप में बिल्ली को दर्शाया गया है।

किसी व्यक्ति को कितना भी जरूरी काम क्यों ना हो लेकिन बिल्ली के रास्ता काटने पर वह ठहर जाता है और तब तक आगे नहीं बढ़ता जबतक कि कोई दूसरा व्यक्ति सड़क को पार ना कर लें। अगर किसी शुभ काम के लिए आप बाहर जा रहे हों और बिल्ली रास्ता काट दे तो थूककर आगे बढ़ जाते हैं। ये मान्यता वर्षों से चली आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करने के पीछे क्या कारण है। क्या सच में बिल्ली का रास्ता काटना अपशकुन होता है। इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है..

Also Read: घर पर नहीं रखनी चाहिए हनुमानजी की ऐसी तस्वीरें, बढ़ता है कलेश

क्यों बिल्ली के रास्ता काटने पर रुक जाते हैं लोग

दरअसल ज्योतिष शास्त्र में राहु को अशुभ ग्रह माना गया है। बिल्ली को भी वैदिक ज्योतिष में राहु की सवारी बताया गया है। राहु ऐसा ग्रह होता है जिसके अशुभ प्रभाव से जीवन में नकारात्मकता बनी रहती है और दुर्घटना होनी संभावना भी होती है। इसलिए राहु की सवारी होने के कारण बिल्ली को भी अपशकुन माना गया है। मान्यता है कि अगर बिल्ली रास्ता काट दे तो आप जिस कार्य के लिए जा रहे हैं वह सफल नहीं होता और साथ ही दुर्घटना होने की आशंका भी बढ़ जाती है। यही कारण है दुर्घटना की आशंका के कारण लोग आज भी बिल्ली के रास्ता काटने पर ठहर जाया करते हैं।

क्या सच में बिल्ली का रास्ता काटना होता अपशकुन

ये सवाल कई लोगों के मन में होता है कि क्या सच में किसी बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ या अपशकुन होता है ? इसका जवाब है नहीं। शास्त्रों में बिल्ली का रास्ता काटना तब अशुभ माना जाता है जब बिल्ली बाईं ओर से रास्ता काटते हुए दाईं ओर चली जाए। इसके अलावा अन्य स्थिति में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं होता है।

Also Read: काजल की 21 बिंदियां बदल देंगी आपकी किस्मत, धन संकट की समस्या होगी दूर

अगर बिल्ली काट दे रास्ता तो क्या करें

लोगों के मन में अक्सर ये सवाल होता है कि बिल्ली अगर रास्ता काट दे तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। वैसे तो लोग बिल्ली के रास्ता काटने पर ठहर जाते हैं और किसी दूसरे व्यक्ति के रास्ते से गुजरने का इंतजार करते हैं। लेकिन अगर सड़क सुनसान हो और कोई अन्य व्यक्ति रास्ता नहीं पार कर रहा हो तो ऐसी स्थिति में आप अपनी चप्पल पहले फेंक दें इसके बाद रास्ता पार करें। इसके अलावा कुछ लोग थूकने के बाद भी रास्ता पार कर जाते हैं। बता दें कि बिल्ली के रास्ता काटने को लेकर हर सभ्यता और संस्कृति में अलग-अलग मान्यताएं हैं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल