लाइव टीवी

Shani Dev Upay: इंसान की इन गलतियों से नराज हो सकते हैं शनि देव, इस आसान तरीके से करें प्रसन्न

Updated Sep 10, 2022 | 10:34 IST

Shani Dev: शनि व्यक्ति को आध्यात्मिक और भौतिक उपलब्धि भी देता है। अगर शनि देव प्रसन्न हों तो बिगड़े काम बन जाते हैं। अत्यधिक सफलता मिलती है। अगर शनिदेव नाराज हों तो बने हुए काम या तो बिगड़ जाते हैं या रुक जाते हैं।

Loading ...
जानें शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय
मुख्य बातें
  • इन आदतों से नाराज होते हैं शनि देव
  • शनि देव के दुष्प्रभावों से बचना मुश्किल
  • जानें, इन्हें प्रसन्न करने के उपाय

Shani Dev Upaay: शनि की कृपा के बिना न तो विवाह होता है और न ही संतान होती है। शनि व्यक्ति को आध्यात्मिक और भौतिक उपलब्धि भी देता है। अगर शनि देव प्रसन्न हों तो बिगड़े काम बन जाते हैं। अत्यधिक सफलता मिलती है। अगर शनिदेव नाराज हों तो बने हुए काम या तो बिगड़ जाते हैं या रुक जाते हैं। आइए जानते हैं कि शनि हमारे जीवन को कब और कैसे अच्छे-बुरे परिणाम देता है।

कब होती है शनि कृपा?
ज्योतिषियों के अनुसार, सच बोलने वाले और अनुशासित लोगों पर हमेशा शनि की कृपा रहती है। इसके अलावा, कमजोर और निर्बल लोगों की सेवा करने से भी शनि खुश रहते हैं। बड़ेःबुजुर्गों की सेवा करने पर भी शनि प्रसन्न होते हैं। फलदार और लंबी अवधि तक रहने वाले पेड़ लगाने से भी शनि प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव या श्रीकृष्ण की नियमित पूजा करने वालों पर उनकी अनुकंपा रहती है।

Also Read: Kaal Sarp Yog: क्या होता है काल सर्प योग? जानें इसके दुष्परिणाम और बचने के उपाय

शनि कब होते हैं नाराज?
झूट और कपट रखने वालों से शनि नाराज रहते हैं। इसके अलावा, बुजुर्गों या माता-पिता का अपमान करने वालों पर भी उनकी टेढ़ी नजर रहती है। दूसरों का हक छीनने वाले और कमजोरों पर अत्याचार करने वालों को भी शनि माफ नहीं करते हैं। लापरवाही, देर तक सोना और वृक्ष काटने से भी शनि नाराज हो सकते हैं।

Also Read: Gem Astrology: रत्नों की जगह धारण करें ग्रह से संबंधित जड़ी बूटी, होंगे फायदे

शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय
कुछ खास बातें अपनाकर शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है। जीवन में ईमानदार बनें। सत्य बोलें और बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। तुलसी के पौधे या पीपल को जल दें। शनिवार शाम सरसों के तेल का दीपक चौराहे या पीपल के पेड़ के पास प्रज्वलित करें। पेड़ काटने से बचें और भगवान शिव की आराधना करें। शनि देव के मूल मंत्र- 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल