लाइव टीवी

World Bamboo Day 2022: घर के इन दिशा में रख दें बांस का पौधा बदल जाएगी किस्मत, जानें इसके 5 फायदे

Updated Sep 18, 2022 | 06:24 IST

World Bamboo Day 2022: 18 सितंबर को दुनियाभर में विश्व बांस दिवस के रूप में मनाया जाता है। बांस के पौधे के कई लाभ हैं। वास्तु में भी बांस के पौधे से जुड़े कई चमत्कारी फायदों के बारे में बताया गया है। इसके पौधे को घर पर उचित स्थान में रखने से सोई किस्मत भी जाग जाती है।

Loading ...
वास्तु के अनुसार घर पर बांस का पौधा लगाने के हैं कई लाभ
मुख्य बातें
  • 18 सितंबर को विश्वभर में मनाया जाता है बांस दिवस
  • घर पर बांस का पौधा लगाने से आती है सकारात्मकता
  • वास्तु के अनुसार दक्षिण पूर्व में बैम्बू प्लांट लगाना होता है शुभ

World Bamboo Day 2022: प्रत्येक वर्ष 18 सितंबर को दुनियाभर में विश्व बांस दिवस मनाया जाता है। बांस के पौधे के कई लाभ हैं, जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे। फर्नीचर बनाने से लेकर, भोजन, जैव ईंधन, कपड़े और अन्य चीजों में बांस का उपयोग किया जाता है। बैम्बू प्लांट की सबसे खास बात यह है कि इसे एक बार लगाने के यह बहुत ही तेजी के साथ बढ़ता है और इसे दोबारा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। वास्तु में भी बांस के पौधे को सकारात्मक ऊर्जा वाला पौधा माना जाता है जोकि घर के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।

वास्तु के अनुसार उचित दिशा में इस पौधे को लगाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और सोई किस्मत भी जाग जाती है। आप घर के भीतर या अपने गार्डन में बांस का पौधा लगा सकते हैं। जानते हैं बांस के पौधे के फायदे के बारे में और वास्तु के अनुसार किस दिशा में लगाना चाहिए बांस का पौधा।

घर पर बांस का पौधा लगाने के फायदे

  • बांस या बैम्बू प्लांट घर पर रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ता है और नकारात्मकता दूर होती है।
  • बांस का पौधा घर पर लगाने से धन का आगमन होता है। साथ ही घर के मुखिया की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
  • यदि आप अपने दफ्तर पर बैम्बू प्लांट रखते हैं तो इससे कार्यक्षेत्र में तरक्की आती है।
  • सौभाग्य व भाग्योदय की दृष्टि से भी बांस का पौधा महत्वपूर्ण माना जाता है। जिस घर पर बांस का पौधा होता है वहां धन और यश में वृद्धि होती है।
  • फेंगशुई यानी चीनी वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर बांस का पेड़ या पौधा होने से सकारात्मकता बढ़ती है। लोगों के बीच खुशी का माहौल रहता है और परिवार में कलह-क्लेश नहीं होते।

Also Read: Dussehra 2022 Date, Muhurat: इस वर्ष विजयदशमी कब? दशहरा पर रहेंगे यह शुभ योग, जानें तिथि और मुहूर्त 

किस दिशा में लगाना चाहिए बैम्बू प्लांट

वास्तु में दिशा का विशेष महत्व होता है। किसी भी चीज का शुभ फल तभी प्राप्त होता है जब उसे उचित स्थान व दिशा में लगाया गया हो। वास्तु के अनुसार बैम्बू प्लांट लगाने के लिए दक्षिण पूर्व दिशा को सबसे बेहतर माना जाता है। इस दिशा में यदि आप बैम्बू प्लांट लगाते हैं, तो घर पर शांति बनी रहती है और धन का आगमन बढ़ता है। आप बैम्बू प्लांट को पानी के जार में सजावट के तौर पर घर के किसी भी हिस्से में या फिर डाइनिंग टेबल पर रख सकते हैं। बेडरूम में बांस का पौधा लगाने से पति-पत्नी क बीच प्यार बढ़ता है।

बैम्बू प्लांट को लेकर इन बातों का रखें ध्यान

कभी भी मुरझाए और सूखे हुए बैम्बू प्लांट को घर पर नहीं रखना चाहिए। साथ ही इस पौधे को घर के किसी ऐसी जगह पर ना लगाएं जहां सूरज की सीधी रोशनी पढ़ती हो। इससे पौधा जल सकता है। इस बात भी ध्यान रखें कि इस पौधे को कभी भी टांगना नहीं चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी आती है।

Also Read: Lucky Gems: सोई किस्मत जगा देते हैं ये 5 चमत्कारी रत्न, धन-संपत्ति की नहीं रहती कमी

क्यों मनाया जाता है विश्व बांस दिवस

विश्व बांस दिवस (Bamboo Day 2022) को बांस के रोपण के लिए जागरूकता बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की रक्षा के उद्देश्य से मनाया जाता है। पहली बार 18 सितंबर 2009 को बैंकॉक में औपचारिक रूप से इसका आयोजन किया गया था औरइस दिन को हर साल विश्व बांस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। तब से हर साल 18 सितंबर के दिन विश्व बांस दिवस मनाया जाता है। बता दें कि बांस का उपयोग मुख्य रूप से पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे ज्यादा किया जाता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल