लाइव टीवी

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर सिर्फ सोना नहीं, इन चीजों की खरीदारी से भी मिलता है शुभ फल

Updated May 03, 2022 | 07:20 IST

Akshaya Tritiya 2022 Shopping: शुभ व मांगलिक कार्यों से लेकर खरीदारी के लिए अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ माना जाता है। वैसे तो इस दिन सोना खरीदाना सबसे अच्छा होता है। लेकिन अगर आप सोना नहीं खरीद सकते तो परेशान न हों। कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिन्हें अक्षय तृतीया पर खरीदने से सोने के समान फल की प्राप्ति होती है।

Loading ...
Akshaya Tritiya
मुख्य बातें
  • सोने के समान माना जाता है अक्षय तृतीया पर जौ खरीदना
  • खरीदारी के लिए शुभ होता है अक्षय तृतीया का दिन
  • अक्षय तृतीया के दिन खरीदी गई वस्तु से होती है अक्षय फल की प्राप्ति

Akshaya Tritiya 2022 Shopping List: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ होता है। यही कारण है कि इस दिन किसी भी शुभ और मांगलिक कार्यों को बिना किसी मुहूर्त और पंचांग के संपन्न किया जा सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ती है। इस बार अक्षय तृतीया मंगलवार 03 मई 2022 को है। ज्योतिष के अनुसार, खरीदारी के लिए अक्षय तृतीया का दिन सबसे उत्तम होता है। इस दिन खासतौर पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन खरीदी गई वस्तु में कई गुणा वृद्धि होती है।

लेकिन सोना खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता है। अगर आप अक्षय तृतीया के दिन सोना नहीं खरीद सकते तो निराश ना हों। मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर आप पर भी मेहरबान होंगे। कुछ ऐसी वस्तुएं हैं, जिन्हें आप अक्षय तृतीया के दिन खरीद सकते हैं हैं। इन वस्तुओं की खरीदारी से आपको सोने के समान ही लाभ मिलता है। जानतें हैं उन वस्तुओं के बारे में...

श्रीयंत्र

अक्षय तृतीया के दिन श्रीयंत्र खरीदना शुभ होता है। अक्षय तृतीया के श्रीयंत्र खरीद कर आप पूरे विधि-विधान से घर पर इसकी स्थापना करें और प्रतिदिन इसकी पूजा करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

कौड़ी

मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तुओं में कौड़ी भी एक है। अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी खरीदकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। पूजा करने के बाद आप कौड़ी को लाल कपड़े में लपेट कर तिजोरी या फिर जिस स्थान पर आप पैसा रखते हों, वहां रख दें। ऐसा करने से घर पर कभी धन-संपत्ति का अभाव नहीं होता है।

दक्षिणावर्ती शंख

सभी शंखों में दक्षिणावर्ती शंख शुभ होता है और बेहद दुर्लभ माना जाता है। मां लक्ष्मी को भी दक्षिणावर्ती शंख अतिप्रिय होता है। इसलिए अक्षय तृतीया के इस इस शंख को भी आप घर ला सकते हैं।

जौ

सोना या कोई अन्य वस्तु खरीदना आपके बजट में नहीं है तो आप अक्षय तृतीया के दिन जौ जरूर खरीदें। शास्त्रों में जौ को स्वर्ण के समान माना जाता है। इसलिए इस दिन जौ की खरीदारी से भी सोने के समान ही फल प्राप्त होता है। जौ खरीदने के बाद आप अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की एक साथ पूजा करें और उनके चरणों में जौ अर्पित करें। अगले दिन इस जौ को लाल कपड़े में बांध लें और इस पोटली को तिजोरी में रख दें।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल