लाइव टीवी

Zircon Stone Benefits: हीरा के बराबर फल देता है यह रत्न, पहनने से शुक्र ग्रह को मिलती है मजबूती

Updated May 21, 2022 | 18:55 IST

Zircon Stone Ke Fayde: जरकन कई रंगों के होते हैं। जरकन पहनने से कई लाभ मिलते हैं। जरकन पहनने से शुक्र मजबूत होता है और जिंदगी में सभी दुख कष्टों का निवारण होता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Zircon diamond
मुख्य बातें
  • रंग के अनुसार जरकन के प्रभाव भी अलग-अलग होते हैं
  • इसे उंगली में पहनने के काफी ज्यादा फायदे होते हैं
  • इसका एक सबसे बड़ा फायदा है कि इसे पहनने से शुक्र ग्रह को मजबूती मिलती है

Vastu Zircon Stone: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व है। जिंदगी की हर समस्याओं का समाधान कभी कभार रत्न से दूर हो जाता है। इन्हीं में से एक हीरा हैं जिसे सभी रत्नों का राजा माना जाता है। हीरा कीमत में भी काफी ज्यादा होता है। यह हर कोई जल्दी नहीं खरीद सकता है। इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है। ऐसे में हीरा न खरीद पाने वाले हीरा का उपरांत रत्न जरकन रत्न धारण कर सकते हैं। यह हीरा के बराबर ही लाभ देता है। जरकन को जीक्रोन के नाम से भी जाना जाता है। जरकन कई रंगों का आता है। रंग के अनुसार इसके प्रभाव भी अलग-अलग होते हैं। इसे उंगली में पहनने के काफी ज्यादा फायदे होते हैं। इसका एक सबसे बड़ा फायदा है कि इसे पहनने से शुक्र ग्रह को मजबूती मिलती है। आइए जानते हैं जरकन रत्न धारण करने के फायदों के बारे में...

पढ़ें- चन्द्रमा कुम्भ व तुला राशि के जातकों को देंगे लाभ, सिंह व मकर राशिवालों को मिलेगी जॉब में सफलता

शुक्र के दुष्प्रभाव को करता है नष्ट

जरकन पत्थर शुक्र के दुष्प्रभाव को नष्ट करता है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह को मजबूत बनाता है। जरकन धारण करने वाले व्यक्ति की जिंदगी में खुशियों की भरमार होती है। इसे पहनने से सभी दुख कष्ट नष्ट हो जाते हैं।

बनी रहती है सुख-समृद्धि

जरकन पहनने से शरीर और मानसिक स्थिति भी अच्छी होती है और व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। व्यक्ति में सकारात्मक उर्जा का वास होता है। व्यक्ति के जीवन में सुख व शांति बनी रहती है। बिगड़े काम भी आसानी से बनने लगते हैं। इसके साथ ही यह सामाजिक लोकप्रियता को बढ़ाता है।

हीरे की तरह करता है काम

जरकन पत्थर शुक्र ग्रह के प्रभाव को समाप्त करता है। ज्योतिष के अनुसार, जरकन पत्थर शुक्र और सुख समृद्धि का कारक माना जाता है। यह हीरे से कम महंगा होता है, लेकिन यह हीरे की तरह ही फल देता है।

इस दिन करना चाहिए धारण

जरकन को शुक्र के दिन धारण करना चाहिए। इसको धारण करने के लिए चांदी की अंगूठी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसको धारण करने से पहले अंगूठी को गंगा जल या दूध से स्नान करवाना चाहिए। इसके बाद शुक्र ग्रह का 108 बार जाप करना चाहिए। इसका प्रभाव जीवन में जल्दी पड़ता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल