लाइव टीवी
Live Blog

Holika Dahan 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: होली की रात शुभ होता है हनुमान पूजन, जानिए पूरी पूजन विधि

Updated Mar 18, 2022 | 07:44 AM IST

Holika Dahan 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra: होली से पहले परंपरागत तरीके से होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लोग होलिका जला कर अच्छाई की बुराई पर जीत का जश्न मनाते हैं। यहां देखें होलिका दहन 2022 इस वर्ष कब पड़ रही है। होली की रात हनुमान जी की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। इससे साथ जानें होलिका दहन का मुहूर्त, मंत्र, सामग्री, आरती और पूजा विधि।

Loading ...
होलिका दहन 2022 डेट, मुहूर्त, समय, मंत्र, सामग्री, आरती

Holika Dahan 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri List: सनातन धर्म में होलिका दहन बहुत विशेष पर्व माना गया है जिसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। परंपरा के अनुसार, होलिका दहन की शाम को होलिका जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद की जान बचा ली थी और नरसिम्हा भगवान का अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था। होली की रात हनुमान जी की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। 

Holi 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: होली पर करें यह चमत्कारिक उपाय, शत्रुओं से मिलेगा निजात

नरसिम्हा भगवान को भगवान विष्णु का चौथा अवतार माना गया है। होलिका दहन के दौरान भगवान नरसिम्हा की पूजा विधि अनुसार करना चाहिए। इस दिन होलिका जलाने के साथ लोग अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, शांति और बेहतर जीवन के लिए उपाय भी करते हैं। 

Holi 2022 Date, Puja Timings: होली 2022 कब है, क्यों होलिका दहन के एक दिन बाद खेला जाएगा रंग, देखें पूजा समय

मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन हमेशा भद्रमुक्त पूर्णिमा पर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि भद्रकाल के दौरान होलिका दहन करना अशुभ है।‌ इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से जानें होलिका दहन 2022 की तिथि, शुभ मुहूर्त, समय, पूजा विधि, सामग्री और मंत्र।

Mar 18, 2022  |  07:28 AM (IST)
होली की रात में करें स्नान

होली की रात हनुमानजी से जुड़ा यह उपाय कुछ इस प्रकार है - इसके लिए होली की रात में स्नान आदि करके पवित्र हो जाएं। यदि आप चाहें तो किसी हनुमान मंदिर जाएं या अपने घर पर ही हनुमानजी की प्रतिमा या चित्र के सामने बैठकर पूजा करें।

Mar 18, 2022  |  06:50 AM (IST)
शुभ होता है हनुमान पूजन

होली की रात हनुमान जी की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। कहा जाता है कि इससे सभी कामों में सफलता और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। जो भी भक्त सच्चे मन से हनुमान जी का यह उपाय करता है, उसे हनुमान जी वरदान जरूर देते हैं।

Mar 17, 2022  |  11:59 PM (IST)
होलिका दहन में ना करें इन लकड़ियों का इस्तेमाल

मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन के दिन कभी भी पीपल, आंवला, नीम, बरगद, केला, आम और बेल की लकड़ियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इन लकड़ियों का पूजनीय माना गया है। 

Mar 17, 2022  |  11:32 PM (IST)
होलिका दहन के लिए क्या है सही समय

आज यानी 17 मार्च को होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है। आज शाम 6:00 से 7:30 तक प्रदोष काल में होलिका पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ समय था। भद्रा के होने की वजह से आज रात तकरीबन 1:00 बजे के बाद ही होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। 
 

Mar 17, 2022  |  11:09 PM (IST)
होलिका दहन पर करें यह उपाय

आज यानी 17 मार्च को होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोगों को भाग्योदय के लिए विशेष उपाय करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन नारियल और सुपारी अर्पित करने से भाग्य जाग सकता है। इस उपाय करना लाभदायक माना गया है।

Mar 17, 2022  |  10:06 PM (IST)
क्यों होली की रात मानी गई है विशेष

मान्यताओं के अनुसार, होली की रात का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि होली की रात में की गई तंत्र साधना शीघ्र सफल होती है। इस वर्ष मंगल, शुक्र और शनि की युति मकर राशि में रहेगी और मंगल सूर्य की ओर मौजूद रहेगा जिसकी वजह से तंत्र के लिए यह रात बेहद खास होने वाली है।

Mar 17, 2022  |  09:34 PM (IST)
क्या है होलिका दहन की धार्मिक मान्यता

हिंदू धर्म में होलिका दहन विशेष पर्व माना गया है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार होलिका दहन कभी भी भद्रकाल के समय नहीं करना चाहिए। भद्रकाल के दौरान होलिका दहन करना अशुभ माना जाता है। होलिका दहन के लिए भद्र काल के समाप्त होने का इंतजार जरूर करें। 
 

Mar 17, 2022  |  08:58 PM (IST)
होलिका दहन पर करें सुंदरकांड का पाठ

माना जाता है कि होलिका दहन के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन हनुमान मंदिर में बैठकर सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना गया है। सुंदरकांड का पाठ करते समय अपने पास शुद्ध घी का दीपक जलाकर रखें और पाठ पूरा होने पर अपनी मनोकामनाएं भगवान हनुमान के समक्ष रखें। 

Mar 17, 2022  |  08:30 PM (IST)
होलिका दहन पर करें ये उपाय 

होलिका दहन के दिन घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए एक नारियल लें फिर अपने परिवार के सदस्यों पर सात बार वार लें। होलिका की अग्नि में इस नारियल को डाल दें और सात बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करने के बाद मिठाई का भोग जरूर लगाएं।

Mar 17, 2022  |  08:04 PM (IST)
नरसिंह भगवान की आरती, देखें यहां

ॐ जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे।
 स्तम्भ फाड़ प्रभु प्रकटे, 
स्तम्भ फाड़ प्रभु प्रकटे, जन का ताप हरे।।

ॐ जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे।
तुम हो दीन दयाला, भक्तन हितकारी, 
प्रभु भक्तन हितकारी।।

अद्भुत रूप बनाकर,अद्भुत रूप बनाकर, प्रकटे भय हारी।
ॐ जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे।।
सबके ह्रदय विदारण। 

दुस्यु जियो मारी, प्रभु दुस्यु जियो मारी,
दास जान अपनायो, दास जान अपनायो, जन पर कृपा करी।।

ब्रह्मा करत आरती, माला पहिनावे, प्रभु माला पहिनावे।
शिवजी जय जय कहकर, पुष्पन बरसावे।।

ॐ जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे।।   


 

Mar 17, 2022  |  07:03 PM (IST)
रात में कब होगा होलिका दहन

इस समय भद्र काल चल रहा है जिसकी वजह से होलिका दहन रात में नहीं होगा। होलिका दहन सुबह 1:30 बजे से सूर्योदय के पहले किया जाएगा।

Mar 17, 2022  |  06:31 PM (IST)
कब है धूलेंडी?

आज यानी गुरुवार को होलिका दहन मनाया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह 4:30 बजे से ब्रह्म मुहूर्त में होलिका दहन होगा। इसके बाद धूलेंडी का पर्व मनाया जाएगा।

Mar 17, 2022  |  06:03 PM (IST)
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन पर शुभ मुहूर्त आज रात 9:16 से लेकर 10:16 तक रहेगा। पंचांग के अनुसार, ऐसे में होलिका दहन की पूजा के लिए सिर्फ 1 घंटे 10 मिनट का समय रहेगा।

Mar 17, 2022  |  05:32 PM (IST)
कब से शुरू हो रहा है भद्रकाल

होलिका दहन पर बद्रकाल दोपहर 1:19 बजे से शुरू हो जाएगा और देर रात 12:48 तक रहेगा। ऐसे में इस काल में होलिका दहन करना अशुभ माना गया है। रात के 12: 48 के बाद से होलिका दहन करना शुभ रहेगा।

Mar 17, 2022  |  05:03 PM (IST)
ऐसे करें होलिका दहन की तैयारी 

होलिका दहन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद होलिका व्रत रखना चाहिए। दोपहर के समय जहां होलिका दहन करना चाहते हैं उस जगह को साफ कर लें। इसके बाद उस स्थान पर होलिका का सभी सामान रख दें। फिर गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं। प्रतिमा बनाने के बाद नरसिम्हा भगवान की पूजा करें और भगवान को पूजन सामग्री अर्पित करें।

Mar 17, 2022  |  04:02 PM (IST)
होलिका दहन के लिए पूजा सामग्री

होलिका दहन के लिए गोबर से बनी माला, रोली, अक्षत, एक लोटा जल, कच्चा सूत, साबुत हल्दी, मूंग, गुलाल, नारियल, बताशे, गंध, फूल, फल और गेहूं की बालियां अपने पास रखें।

Mar 17, 2022  |  03:26 PM (IST)
भद्राकाल के बाद करें होलिका दहन

होलिका दहन के लिए रात का समय उपर्युक्त माना गया है, ऐसे में 12:58 बजे भद्राकाल समाप्त होने के बाद होलिका दहन संभव हो सकेगा। रात के समय होलिका दहन करने के लिए शुभ समय 12:58 बजे से लेकर रात 2:12 बजे तक है।

Chandrayaan 3