लाइव टीवी
  • Hindi News
  • आध्यात्म
  • Karwa Chauth 2021 Moonrise Time Today Chand Nikalne ka Samay Today Tonight Live Updates Chand Kab Nikalega in Delhi Lucknow Kanpur Noida
Live Blog

Karwa Chauth 2021 Moonrise Time: देश में दिखा करवा चौथ का चांद, महिलाओं ने अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत

Updated Oct 25, 2021 | 09:29 AM IST

Karwa Chauth 2021 Moonrise Time Today (आज चांद निकलने का समय क्या है 2021 | आज चांद कब निकलेगा 2021): करवा चौथ के दिन चंद्र दर्शन के बिना व्रत पूर्ण नहीं होता है। इस बार 24 अक्‍टूबर को दिल्ली-एनसीआर में चांद निकलने का समय 8 बजकर 8 मिनट है।

Loading ...
moonrise time in karwa chauth

Karwa Chauth 2021 Moonrise Time: करवा चौथ के दिन चंद्रमा के दर्शन एवं पूजन का विशेष महत्‍व होता है। चांद को अर्घ्‍य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। इस बार करवा चौथ 24 अक्‍टूबर, रविवार के दिन है। इसके अलावा इस बार करवा चौथ पर विशेष संयोग भी बन रहा है। ज्‍योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार करवा चौथ पर चंद्रमा अपने सर्वप्रिय नक्षत्र रोहिणी में उदित होंगे जो अत्यंत शुभ माना जाता है। यह संयोग पांच साल बाद बन रहा है।

करवा चौथ पर पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्तूबर 2021 को शाम के समय यानी 06 बजकर 55 मिनट से लेकर रात के लगभग 9 बजे तक रहेगा। इसके अलावा करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात के 8 बजकर 12 मिनट पर रहेगा। हालांकि चंद्रोदय का समय अलग अलग शहरों के अनुसार अलग हो सकता है।

Oct 24, 2021  |  09:46 PM (IST)
चांद का हुआ दीदार, महिलाओं ने तोड़ा व्रत

देश में अलग अलग हिस्सों में अब चांद का दीदार हो चुका है और महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करना भी कर लिया है। चंद्र देव को अर्घ्य देकर पति का चेहरा छलनी में देखकर विवाहित स्त्रियों ने अपने व्रत तोड़े।

Oct 24, 2021  |  09:45 PM (IST)
मौसम खराब होने पर ये करें

चंद्रमा ना देख पाने पर उपाय: अगर खराब मौसम या किसी अन्य कारण से आप चांद नहीं देख पा रही हैं तो इसके कई उपाय हैं। फोन पर किसी जगह निकले चांद की फोटो मंगवाकर, या भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा को अर्घ्य देकर, या प्लेट पर सफेद चंदन से चंद्रमा बनाने के साथ अर्घ्य देकर, या फिर पूर्व दिशा की ओर चेहरा करके अर्घ्य देकर महिलाएं अपने व्रत को संपन्न कर सकती हैं।

Oct 24, 2021  |  08:55 PM (IST)
प्रयागराज में भी हुए चंद्रमा के दर्शन

संगम नगरी प्रयागराज में भी चंद्रमा के दर्शन हो गए हैं और यहां महिलाओं ने अर्घ्य देने के साथ पति का छलनी से चेहरा देखकर अपना व्रत खोलना शुरू कर दिया है। शहर में करवा चौथ पर्व की अच्छी रौनक देखने को मिल रही है।

Oct 24, 2021  |  08:41 PM (IST)
असम के गुवाहाटी में दिखा चांद, देखें वीडियो
असम के गुवाहाटी में चांद दिखने के बाद महिलाओं ने करवाचौथ मनाया और इसकी तस्वीरें यहां देखिए।
Oct 24, 2021  |  08:39 PM (IST)
यूपी-लखनऊ, आगरा, मेरठ, अलीगढ़ और नोएडा में

लखनऊ: 07.56 pm
आगरा: 08.07 pm
मेरठ: 08.05 pm
अलीगढ़: 08.06 pm
नोएडा: 08.07 pm

Oct 24, 2021  |  08:30 PM (IST)
यूपी- उन्नाव, लखीमपुर, हाथरस और बांदा में कब दिखेगा चांद?

बांदा - 8 बजकर 2 मिनट पर
हाथरस - 8 बजकर 7 मिनट पर
उन्नाव - 7 बजकर 59 मिनट पर
लखीमपुर - 7 बजकर 54 मिनट पर
पीलीभीत - 7 बजकर 56 मिनट पर

Oct 24, 2021  |  07:58 PM (IST)
करवा चौथ का चांद नहीं दिखने पर क्या करें?

हमने नीचे आपको अलग अलग शहरों में चांद निकलने के समय बताए हैं लेकिन एनसीआर और कुछ अन्य हिस्सों में मौसम की खराबी के चलते चांद दिखने में परेशानी हो सकती है, ऐसे में शास्त्रों के अनुसार कुछ उपाय किए जा सकते हैं।

यदि मौसम की खराबी या अन्य किसी कारण से चंद्रमा का दर्शन नहीं हो पा रहा है तो सुहागन महिलाएं भगवान शिव के मस्तक पर मौजूद रहने वाले चंद्र के दर्शन करके भी अर्घ्य दे सकती हैं। इसके अलावा प्लेट पर चावल अथवा सफेद चंदन से चंद्रमा की आकृति बनाकर भी चंद्रदेव की अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जा सकता है।

Oct 24, 2021  |  07:33 PM (IST)
सभी महानगरों और प्रमुख शहरों में चांद दिखने का अनुमानित समय

दिल्ली- 08 बजकर 08 मिनट
मुंबई- 08 बजकर 47 मिनट
कोलकाता- 07 बजकर 36 मिनट
बेंगलुरु- 08बजकर 39 मिनट
लखनऊ- 07 बजकर 56 मिनट
जयपुर- 08 बजकर 17 मिनट

आगरा- 08 बजकर 07 मिनट
मेरठ- 08 बजकर 05 मिनट
गोरखपुर- 07 बजकर 47 मिनट
मथुरा- 08 बजकर 08 मिनट

सहारनपुर- 08 बजकर 03 मिनट
रामपुर- 8 बजे
इटावा- 08 बजकर 05 मिनट
फर्रुखाबाद- 08 बजकर 01 मिनट
 

जौनपुर- 07 बजकर 52 मिनट
देहरादून- 8 बजे
पटना- 7 बजकर 42 मिनट
बरेली- 07 बजकर 59 मिनट

Oct 24, 2021  |  07:15 PM (IST)
इटावा, फर्रुखाबाद और जौनपुर में चंद्र उदय का समय

इटावा- 08 बजकर 05 मिनट
फर्रुखाबाद- 08 बजकर 01 मिनट
जौनपुर- 07 बजकर 52 मिनट

Oct 24, 2021  |  06:48 PM (IST)
गोरखपुर, सहारनपुर, रामपुर और बरेली में चांद का समय

गोरखपुर: 7:47 pm
सहारनपुर: 8:03 pm
रामपुर: 8:00 pm
बरेली: 7:59 pm

Oct 24, 2021  |  05:58 PM (IST)
राजधानी दिल्ली में चांद का सटीक समय

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में चांद दिखने का सटीक समय रात में 8 बजकर 8 मिनट का है और इस समय के दौरान महिलाएं चांद का दीदार करने के लिए आसमान की ओर देख सकती हैं। हालांकि आज एनसीआर का मौसम भी कुछ जगह खराब है, ऐसे में हमारे साथ यहां ऑनलाइन अपडेट्स पर बने रहें।

Oct 24, 2021  |  05:17 PM (IST)
कुछ अन्य शहरों में चांद निकलने का समय

जयपुर - 8.17 बजे
भोपाल - 8.19 बजे
देहरादून - रात 8 बजे
बेंगलुरु - रात 8.39 बजे
पटना - शाम 7.42 बजे
अमृतसर - रात 8.10 बजे
मेरठ - रात 8.05 बजे

Oct 24, 2021  |  06:20 PM (IST)
महानगरों में चांद दिखने का समय

दिल्ली - 8.00 pm
मुंबई - 8.47 pm
लखनऊ - 7.56 pm
कोलकाता - 7.35 pm
नोएडा - 8.07 pm
गुरुग्राम - 8.08 pm

Oct 24, 2021  |  03:53 PM (IST)
एनसीआर क्षेत्र में चांद के दीदार में हो सकता है इंतजार

दिल्ली और नोएडा सहित एनसीआर के क्षेत्र में आसमान में बादल छा गए हैं और हल्की बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की महिलाओं को चांद के दीदार में इंतजार का सामना करना पड़ सकता है।

Oct 24, 2021  |  03:32 PM (IST)
करवा चौथ में चंद्रमा का महत्व

करवा चौथ का त्योहार चंद्र कैलेंडर में कार्तिक महीने के चौथे दिन पड़ता है, और चंद्रमा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि इसे देखने के बाद ही लोग अपना उपवास तोड़ सकते हैं। यदि चंद्रमा दिखाई नहीं देता है, तो प्रतीकात्मक संकेत के रूप में, वैसे भी उपवास तोड़ा जाता है लेकिन ऐसा भी तब होता है जब लोगों को इसके प्रकट होने के सही समय के बारे में पता चलता है।

Oct 24, 2021  |  01:30 PM (IST)
अलग अलग शहरों में चांद निकलने का समय

दिल्ली- 08 बजकर 08 मिनट
मुंबई- 08 बजकर 47 मिनट
बेंगलुरु- 08बजकर 39 मिनट
आगरा- 08 बजकर 07 मिनट
मेरठ- 08 बजकर 05 मिनट
लखनऊ- 07 बजकर 56 मिनट
कोलकाता- 07 बजकर 36 मिनट

Oct 24, 2021  |  12:14 PM (IST)
जल अर्पण करते समय जपें ये मंत्र

चंद्र देव की पूजा के समय एवं जल अपर्ण करते समय, गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते। गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥ मंत्र का जाप करना चाहिए। इसका मतलब है कि सागर समान आकाश के माणिक्य, दक्षकन्या रोहिणी के प्रिय व श्री गणेश के प्रतिरूप चंद्रदेव मेरा अर्घ्य आप स्वीकार करें और हम सभी को आशीर्वाद दें।

Chandrayaan 3