लाइव टीवी
  • Hindi News
  • आध्यात्म
  • Mauni Amavasya 2022 Date Puja Vidhi Shubh Muhurat Vrat Katha Samagri in Hindi Mauni Amavasya Date Kab Ki Hai Puja Muhurat Vidhi details
Live Blog

Mauni Amavasya 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: मौनी अमावस्या की ये है व्रत और पूजा विधि, जानिए इससे जुड़ी हर एक बात

Updated Feb 01, 2022 | 09:49 AM IST

Mauni Amavasya 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri: सूर्य और चंद्रमा के एक साथ मकर राश‍ि में आने पर मौनी अमावस्‍या का योग बनता है। मौनी अमावस्‍या के दिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें मिथुन राशि के जातक...

Loading ...
Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्‍या 2022 की डेट कब है, जानें कब करना है स्‍नान और दान

Mauni Amavasya 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri: माघ मास कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्‍या को मौनी अमावस्‍या कहते हैं। मौनी अमावस्‍या का योग तब बनता है, जब सूर्य और चंद्रमा एक साथ मकर राश‍ि में आते हैं। मौनी अमावस्‍या को प‍ितरों के तर्पण के ल‍िए व‍िशेष तिथ‍ि माना जाता है। ऐसे में मकर राश‍ि वालों को कुछ उपाय करने चाह‍िए और कुछ चीजों का दान भी। मौनी अमावस्या तिथि 31 जनवरी, सोमवार को दोपहर 02:18 मिनट से शुरू जाएगी। इसका समापन 1 फरवरी 2022, मंगलवार को दोपहर 11:15 पर होगा। लेक‍िन सूर्य उदया तिथ‍ि 1 फरवरी को होने से 1 फरवरी को ही स्‍नान व दान का योग बन रहा है। मौनी अमावस्‍या के दिन अपनी राशि के अनुसार कर सकते हैं कुछ उपाय। 

Mauni Amavasya 2022 Date, Puja Timings: मौनी अमावस्‍या 2022 की डेट और टाइम 

मौनी अमावस्‍या पर व‍िष्‍णु पूजन और पीपल के पेड़ की पूजा को भी शुभ माना जाता है। माना गया है क‍ि मौनी अमावस्‍या पर संगम पर देवताओं का वास होता है, ऐसे में नदी स्‍नान से आरोग्‍य की प्राप्‍ति होती है। मौनी अमावस्‍या पर पीपल और तुलसी पूजन का व‍िधान भी है। साथ ही इस द‍िन नदी स्‍नान कर दान की भी परंपरा है। अगर आप मौनी अमावस्‍या पर व्रत नहीं कर पा रहे हैं तो इसका भी उपाय है। 

Mauni Amavasya 2022 Upay: मौनी अमावस्या के दिन करें ये उपाय

मान्‍यता है क‍ि इस दिन पितरों का पिंडदान व तर्पण करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस द‍िन श‍िव भगवान की पूजा कर कालसर्प दोष दूर करने के उपाय भी किए जाते हैं।

Mauni Amavasya Vrat Katha: मौनी अमावस्‍या की व्रत कथा

Feb 01, 2022  |  09:37 AM (IST)
श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें मिथुन राशि के जातक

मिथुन राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन तिल व मूंग की दाल का दान करें, गरीबों में कंबल का दान करना लाभकारी है। इसके अलावा श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Feb 01, 2022  |  09:03 AM (IST)
श्री सूक्त का पाठ करें वृष राशि के जातक

मौनी अमावस्या के दिन वृष राशि के जातक श्री सूक्त का पाठ करें। चावल तथा चीनी का दान करें। गोशाला में गाय का भोजन दान करें। कंबल दान शुभ है।

Feb 01, 2022  |  08:33 AM (IST)
हनुमान जी की पूजा करें मेष राशि के जातक

मौनी अमावस्या के दिन मेष राशि के जातक हनुमान जी की पूजा करें। 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ व तिल का दान करें। अपने वजन के बराबर गेहूं का दान कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।

Feb 01, 2022  |  08:03 AM (IST)
श्रीहरि के नाम का जप करने से मिलता है फल

मौनी अमावस्या को लेकर कहा गया है कि होठों से प्रभु के नाम का जप करने से जितना पुण्य प्राप्त नहीं होता, उससे कई गुना अधिक फल मन में श्रीहरि के नाम का जप करने से मिलता है।

Feb 01, 2022  |  07:43 AM (IST)
सात्विक भोजन ग्रहण करें

अमावस्या की एक रात पहले सात्विक भोजन ग्रहण करें, भूलकर भी मांस, मदिरा का सेवन ना करें अन्यथा आपका व्रत व्यर्थ जा सकता है। 

Feb 01, 2022  |  06:41 AM (IST)
घर में इस तरह करें स्नान

अगर आप मौनी अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान नहीं कर सकते हैं तो एक आसान उपाय करके आप पवित्र नदियों में स्नान करने जितना पुण्य कमा सकते हैं। पवित्र नदियों में स्नान नहीं कर पाएंगे तो इस दिन सुबह जल्दी उठकर अपने स्नान करने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल जरूर मिला लें।

Jan 31, 2022  |  11:59 PM (IST)
Mauni Amavasya 2022 Wishes In Hindi: भगवान विष्णु और भगवान शिव की कृपा

भगवान विष्णु और भगवान शिव की कृपा
आप पर व आपके परिवार पर बनी रहे
मौनी अमावस्या 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

मौनी अमावस्या के और दिलचस्प कोट्स, तस्वीरें, व्हाट्सएप स्टेटस और मैसेजेस देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Also Read: Happy Mauni Amavasya 2022 Wishes Images, Quotes: इन कोट्स, व्हाट्सएप स्टेटस, मैसेजेस और तस्वीरों के जरिए दें मौनी अमावस्या के शुभेच्छा संदेश

Jan 31, 2022  |  11:18 PM (IST)
मौनी अमावस्या 2022 पर कब करें स्नान?

मौनी अमावस्या पर पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करना लाभदाई माना गया है। स्नान व दान करने के लिए शुभ योग 1 फरवरी को सुबह 11:15 तक है। ध्यान रहे इस बार अमावस्या तिथि 31 जनवरी को दोपहर 02:18 से प्रारंभ हो चुकी है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जानें कि मौनी अमावस्या पर स्नान करने के क्या नियम है।

Also Read: mauni amavasya 2022 snan date, time: मौनी अमावस्या 2022 स्‍नान - जानें माघ भौमी अमावस्‍या पर स्‍नान का मुहूर्त व न‍ियम

Jan 31, 2022  |  10:41 PM (IST)
कब करें विष्णु पूजा

पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या पर अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में विष्णु पूजा का योग बन रहा है। विष्णु पूजा के साथ बगलामुखी पूजा का समय आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।

Also Read: Mauni Amavasya 2022 Panchang: मौनी अमावस्‍या 2022 का पंचांग, जानें द‍िन का शुभ-अशुभ समय और व‍िष्‍णु पूजन का योग

Jan 31, 2022  |  10:38 PM (IST)
मौनी अमावस्या पर ना खोएं आपा

मौनी अमावस्या पर अपनी वाणी पर संयम बनाकर रखें और इस दिन गुस्सा करने से बचें। फालतू के वाद-विवाद, बहसबाजी और झगड़े से खुद को बचा कर रखें।

Jan 31, 2022  |  09:35 PM (IST)
क्या करें अगर नदी स्नान ना हो मुमकिन

अगर मौनी अमावस्या पर आप नदी स्नान नहीं कर पाएंगे तो इस दिन नहाने के समय अपने पानी में गंगाजल डाल दें और नीचे दिए गए मंत्र का 108 बार जाप करते हुए स्नान करें। इसके बाद तांबे के लोटे में सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य मंत्र का जाप करें। इस दिन दान भी अवश्य करें।

गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु॥

Jan 31, 2022  |  09:04 PM (IST)
Mauni Amavasya 2022 Wishes In Hindi:

भगवान गौरीशंकर की कृपा से आपके
जीवन में हमेशा सुख शांति बनी रहे
मौनी अमावस्या की हार्दिक शुभकामनाएं।

Jan 31, 2022  |  08:32 PM (IST)
Happy Mauni Amavasya 2022 Wishes

सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना
के साथ आपके परिवारजनों को मौनी
अमावस्या की हार्दिक शुभकामनाएं।

Jan 31, 2022  |  07:57 PM (IST)
मौनी अमावस्या पर क्यों करना चाहिए तर्पण 

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, मौनी अमावस्या पर पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण करना लाभदायक माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन पितरों के लिए तर्पण करने से वह प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसके साथ वंश में वृद्धि का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है ‌

Jan 31, 2022  |  07:33 PM (IST)
मौनी अमावस्या पर करें चंद्र देव की पूजा 

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, मौनी अमावस्या पर रात को चंद्र देव की विधिवत पूजा करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चंद्र देव की पूजा करने से सकारात्मक शक्तियों का वास होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

Jan 31, 2022  |  05:38 PM (IST)
मौनी अमावस्या के महाउपाय 

मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करने के बाद मछलियों को आटे की गोलियां जरूर खिलाएं। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

Jan 31, 2022  |  05:00 PM (IST)
कैसे पड़ा मौनी अमावस्या का नाम (Mauni Amavasya 2022)

माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या के दिन आदि पुरुष महाराज मनु का जन्म हुआ था। इसीलिए इस अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है।

Chandrayaan 3