लाइव टीवी
Live Blog

Sawan Shivratri 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: सावन शिवरात्रि आज, यहां देखें शिव जी की पूजा के लिए विधि, मुहूर्त, आरती, कथा, मंत्र व उपाय

Updated Jul 26, 2022 | 05:24 PM IST

Sawan Shivratri 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra: सावन मास में पड़ने वाली शिवरात्रि तिथि बेहद विशेष मानी गई है। लेकिन इस वर्ष शिवरात्रि तिथि पर बेहद खास संयोग बनने वाला है जिसकी वजह से इसका महत्व और बढ़ गया है। यहां जानें 2022 में सावन शिवरात्रि कब है और इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब है। साथ ही जानिए शिवरात्रि के उपाय

Loading ...
Sawan Shivratri 2022 Date, Time, Puja Muhurat And Shubh Muhurat

Sawan Shivratri 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri List: शिव शंभू का प्रिय महीना सावन इस वर्ष 14 जुलाई से प्रारंभ हुआ था। इस माह में पड़ने वाले हर एक पर्व और त्योहार बेहद विशेष माने गए हैं। लेकिन सावन माह की शिवरात्रि का खास महत्व है। सावन माह में पड़ने की वजह से इसे सावन शिवरात्रि कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त सावन शिवरात्रि पर शिव जी तथा मां पार्वती की पूजा करता है उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है। 

Sawan Shivratri 2022 Date, Puja Timings

सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करना शिव साधकों के लिए अत्यंत कल्याणकारी माना गया है। इस दिन शिव मंदिर के दर्शन व जलाभिषेक से ही भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। कहा जाता है कि सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

Sawan Shivratri 2022 Date, Puja Vidhi

इस वर्ष सावन शिवरात्रि पर कई वर्षों के बाद बेहद शुभ संयोग बन रहा है। कहा जा रहा है कि इस दिन शिव-पार्वती योग बन रहा है। अगर आप भी शिव जी की आराधना के लिए इस दिन वर्त रख रहे हैं तो यहां जानें सावन शिवरात्रि की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, मंत्र, कथा और उपाय समेत सभी आवश्यक जानकारी।

Jul 26, 2022  |  05:09 PM (IST)
Sawan Shivratri 2022 Wishes And Quotes

पी के भांग जमा लो रंग

जिन्दगी बीते खुशियों के संग

लेकर नाम शिव भोले का

दिल में भर लो शिवरात्रि की उमंग

शिवरात्रि की हार्दिक बधाई

Jul 26, 2022  |  04:22 PM (IST)
Sawan Shivratri 2022 Puja Muhurat: आज किस मुहूर्त में करें पूजा?

आज पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 07:24 से रात 09:28 तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में शिव जी की पूजा करने के साथ उनका अभिषेक अवश्य करें। इस मुहूर्त में आप मंगला गौरी के व्रत की पूजा भी कर सकते हैं। 

Jul 26, 2022  |  03:58 PM (IST)
Sawan Shivratri 2022: आज रखा जा रहा है मंगला गौरी का व्रत

आज पूरे भारत में सावन शिवरात्रि की धूम है। सावन शिवरात्रि के व्रत के साथ आज लोग मंगला गौरी का व्रत भी रख रहे हैं। सावन शिवरात्रि और मंगला गौरी का व्रत एक ही पड़ने की वजह से आज बेहद शुभ संयोग बन रहा है। 

Jul 26, 2022  |  03:21 PM (IST)
Sawan Shivratri 2022 Wishes: शिव की शक्ति

शिव की शक्ति,

शिव की भक्ति,

खुशी की बहार मिले,

सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर,

जिंदगी में आपको नई शुरुआत मिले

Jul 26, 2022  |  02:47 PM (IST)
शिवजी को अर्पित करें ये 5 तरह के अनाज

सावन में भगवान शिव की विशेष कृपा चाहते हैं तो उनके प्रिय फल-फूल के साथ ही यह 5 तरह के अनाज अर्पित करें। शिवजी को इन 5 तरह के अनाज चढ़ाने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होगी और कष्टों से मुक्ति मिलेगी। जानते हैं कौन से हैं ये पांच अनाज-

अक्षत
काला तिल
अरहर दाल
गेंहू
मूंग

Jul 26, 2022  |  01:54 PM (IST)
सावन शिवरात्रि की पूजा सामग्री

सावन शिवरात्रि के दिन शिव पूजा के तुलसीदल, दीपक, शुद्ध देसी घी, भांग, जौ, बर्तन, पंचमेवा, फूल, पवित्र जल, रोली, जनेऊ, सोना, चांदी, शहद, पांच प्रकार की मिठाई, मौली, आम्र मंजरी, पांच प्रकार के फल, धतूरा, पंचमेवा, गाय का दूध, चंदन, पंचरस, धूप, बिल्वपत्र, कपूर, बेर, पवित्र जल, गंध, इत्र, दक्षिणा, रुई,  मां पार्वती की श्रृंगार सामग्री आदि चीजें तैयार कर लें। 

Jul 26, 2022  |  01:51 PM (IST)
शिव की महिमा होती है अपरंपार

शिव की महिमा होती है अपरंपार,
जो सभी भक्तों का करती है बेड़ा पार,
चले आओ जुड़ें बैठे शिव के चरणों में,
मिलकर बांट लें हम भोले का यह प्यार।
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

Jul 26, 2022  |  01:25 PM (IST)
शिव सत्य है, शिव अनंत है

शिव सत्य है, शिव अनंत है,
शिव अनादि है, शिव भगवंत है,
शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,
शिव शक्ति है, शिव भक्ति है,
आओ भगवान शिव का नमन करें,
उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।

Jul 26, 2022  |  01:25 PM (IST)
अपनों को भेजें बधाई
Photo Credit: टाइम्स नाउ डिजिटल
Shivratri Wishes
आज सावन की शिवरात्रि है और इस मौके पर अपनों को इन संदेशों से भेजें बधाई।
Jul 26, 2022  |  12:31 PM (IST)
सावन शिवरात्रि पर करें भोलेनाथ की ये आरती

जो भक्त सावन शिवरात्रि पर शिव शंकर की पूजा-आराधना करता है उसे गृहस्थ जीवन में अनुकूलता प्राप्त होती है। सावन शिवरात्रि की पूजा का अंत हमेशा भगवान शिव की आरती से करना चाहिए। यहां देखें शिव जी की पूजा के लिए आरती लिरिक्स हिंदी में। 

शिवजी की आरती

जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा  
    ।।ॐ जय शिव..॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे
          ।।ॐ जय शिव..॥


दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे
       ॥ ॐ जय शिव..॥


 अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी ।
 चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी
       ॥ ॐ जय शिव..॥


  श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे
       ॥ ॐ जय शिव..॥

कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता
     ॥ ॐ जय शिव..॥


ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका
   ॥ ॐ जय शिव..॥


काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी
        ॥ ॐ जय शिव..॥


त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे
        ॥ ॐ जय शिव..।।

Jul 26, 2022  |  11:43 AM (IST)
शीघ्र विवाह के लिए

विवाह में बाधा उत्पन्न हो रही है या किसी कारण विवाह में देरी हो रही है तो सावन माह में कुंवारी कन्या द्वारा घर के उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगवाएं। ऐसा करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं।

Jul 26, 2022  |  11:40 AM (IST)
वास्तु दोष के निवारण के लिए

घर पर कैसा भी वास्तु दोष क्यों ना हो। सावन के महीने में यदि आप पारद का शिवलिंग घर लाते हैं और इसकी नियमित पूजा करते हैं तो इससे वास्तु दोष का निवारण होता है।

Jul 26, 2022  |  11:25 AM (IST)
कलह-क्लेश से बचाव के लिए

वास्तु दोष होने से घर पर अशांति का माहौल बना रहता है। ऐसे में गृहक्लेश से मुक्ति के लिए और कलह-क्लेश के बचाव के लिए सावन महीने में घर के ईशान कोण में सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करें।

Jul 26, 2022  |  10:55 AM (IST)
खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए उपाय

सावन शिवरात्रि पर पति-पत्नि को एकसाथ जलधारा अर्पित करना चाहिए। शिवलिंग पर जलधारा अर्पित समय शिव-शिव का जाप अवश्य करें। इस दिन दंपत्ति को गुलाब की पंखुड़ियां भी चढ़ानी चाहिए। 
 

Jul 26, 2022  |  10:31 AM (IST)
धन प्राप्ति के लिए उपाय

इस दिन भगवान शिव को शहद, दूध, घी, शक्कर आदि से अभिषेक करें। इसके साथ ॐ पार्वतीपतये नमः मंत्र का जाप करते हुए उनसे प्रार्थना करें। 

Jul 26, 2022  |  09:38 AM (IST)
शिक्षा और एकाग्रता के लिए उपाय

सावन के महीने में ज्ञान प्राप्ति के लिए सावन शिवरात्रि पर जल में दूध मिला कर शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दौरान शिव-शिव का उच्चारण करें। इसके साथ पंचमुखी रुद्राक्ष शिवलिंग से स्पर्श करवा कर पहनें।

Jul 26, 2022  |  09:17 AM (IST)
नौकरी के लिए उपाय

सावन के महीने में कई तरह के उपाय करना शुभ माना गया है। नौकरी के लिए भगवान शिव का जलाभिषेक करें तथा 11 घी का दीपक जलाकर प्रार्थना करें। 

Chandrayaan 3