लाइव टीवी
Live Blog

Surya Grahan 2022 in India Date and Time : ग्रहण में क्या करें और क्या न करें, जानिए सूर्य ग्रहण से जुड़ी सभी अपडेट

Updated Apr 29, 2022 | 07:45 PM IST

Surya Grahan 2022 in India Date and Time, Solar Eclipse 30 April 2022 Timings in India: भारत में साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को मध्यरात्रि से 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण है। चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इस समय सूतक काल के नियम नहीं लागू किए जाएंगे। सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए।

Loading ...
Surya Grahan (Solar Eclipse) 2022 in India Date and Time

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2022 in India Date and Time: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 30 अप्रैल को लगेगा। अपनी धुरी पर घूमते हुए चंद्रमा  जब सूर्य और धरती के बीच आता है तो कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी हम तक आने से रुक जाती है। इसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या पर ही लगता है। चंद्रमा जिस तरीके से सूर्य को ढकता है या उसकी रोशनी रोकता है, उस आधार पर विज्ञान में सूर्य ग्रहण के कुछ प्रकार गिनाए गए हैं। ये सारी जानकारी हम आपको आगे दे रहे हैं। सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। 

सूर्यग्रहण का समय (Surya Grahan 2022 Date and Timings in india)
भारत में साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को मध्यरात्रि से 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण है। चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इस समय सूतक काल के नियम नहीं लागू किए जाएंगे। साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण सिर्फ दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में ही दिखेगा।  

Also Read: Surya Grahan 2022 Date, Timings in India

Apr 29, 2022  |  07:27 PM (IST)
नंगी आंखों से न देखें सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। क्योंकि, ये आपके रेटिना को जला सकता है।

Apr 29, 2022  |  06:50 PM (IST)
गर्भवती महिलाएं ना करें यह कार्य

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर ही रहना चाहिए। इसके साथ गर्भवती महिलाओं को सोने से बचना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद अशुभ प्रभावों से बचने के लिए गर्भवती महिलाएं स्नान जरूर करें।

Apr 29, 2022  |  06:04 PM (IST)
नाखून काटना माना गया है वर्जित

ग्रहण के दौरान नाखून काटना, बाल में कंघी करना और दातों की सफाई करना भी अशुभ माना जाता है।

Apr 29, 2022  |  05:40 PM (IST)
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या ना करें?

1. ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय भोजन या फिर पानी का सेवन नहीं किया जाता है। 
2. इस दौरान चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल करना भी वर्जित माना गया है।

Apr 29, 2022  |  05:12 PM (IST)
ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान क्यों करें?

ग्रहण काल के समय आप जो कपड़े पहनते हैं वह अशुद्ध हो जाता है। इसलिए ग्रहण खत्म होते ही स्नान करना जरूरी होता है।  

Apr 29, 2022  |  04:07 PM (IST)
शनि देव जी की आरती

चार भुजा तहि छाजै,

गदा हस्त प्यारी ।

जय शनिदेव जी ॥

रवि नन्दन गज वन्दन,

यम अग्रज देवा ।

कष्ट न सो नर पाते,

करते तब सेवा ॥

जय शनिदेव जी ॥

तेज अपार तुम्हारा,

स्वामी सहा नहीं जावे ।

तुम से विमुख जगत में,

सुख नहीं पावे ॥

जय शनिदेव जी ॥

नमो नमः रविनन्दन,

सब ग्रह सिरताजा ।

बन्शीधर यश गावे,

रखियो प्रभु लाजा ॥

जय शनिदेव जी ॥

Apr 29, 2022  |  03:29 PM (IST)
सूर्य ग्रहण पर कब रहेगा सूतक?

सूर्य ग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल के दौरान शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। लेकिन इस वर्ष पहले सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल नहीं माना जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

Apr 29, 2022  |  03:04 PM (IST)
सूर्य ग्रहण के दौरान करें इस मंत्र का जाप

ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो: सूर्य: प्रचोदयात

Apr 29, 2022  |  02:40 PM (IST)
Surya Grahan 2022 Upay: सूतक काल लगते ही स्नान करें

सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। सूतक काल लगते ही स्नान करें। ग्रहण खत्म होने के बाद फिर से स्नान करें। इससे ग्रहण का दुष्प्रभाव नहीं लगता।

Apr 29, 2022  |  02:09 PM (IST)
कब लगेगा चंद्र ग्रहण

सूर्य ग्रहण के बाद 16 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं, आंशिक सूर्य ग्रहण अक्टूबर और आंशिक चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को होगा। 

Apr 29, 2022  |  01:20 PM (IST)
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण पर करें ये खास उपाय

सूर्य ग्रहण धार्मिक दृष्टिकोण से नकारात्मक माना जाता है। लेकिन इस दिन कुछ विशेष उपाय करना भक्तों के लिए लाभदायक है। कहा जा रहा है कि इस दिन प्रीति योग रहेगा। इस दिन शनि जयंती भी है। ऐसे में पवित्र नदी में स्नान करना और दान देना लाभदायक है।

Apr 29, 2022  |  01:02 PM (IST)
सूर्य ग्रहण के दौराण गर्भवती महिलाएं खाएं ये चीजें

ग्रहण के दौराण प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना चाहिए। अगर ग्रहण लंबा हो तो इस दौराण महिलाएं फलाहार ले सकती हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें, लंबे समय तक भूखा ना रहें।

Apr 29, 2022  |  12:34 PM (IST)
क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण?

जब भी सूर्य ग्रहण लगता है तब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है और पृथ्वी पर छाया डालता है। इस घटना की वजह से चंद्रमा सूर्य को पूरे या आंशिक रूप से ढकता है। आंशिक ग्रहण के समय, चंद्रमा सूर्य को सिर्फ थोड़ा ही ढक पाता है।

Apr 29, 2022  |  12:06 PM (IST)
Surya Grahan 2022: मेष राशि पर पड़ेगा ऐसा प्रभाव

इस वर्ष सूर्य ग्रहण के दिन मेष राशि पर खास प्रभाव पड़ने वाला है। इस दिन मेष राशि के जातकों में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। इस दिन मेष राशि के जातकों को पारिवारिक सुख मिलेगा और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। इस राशि के लोगों का मन अशांत रहेगा लेकिन वाणी में सौम्यता बनी रहेगी।

Apr 29, 2022  |  11:38 AM (IST)
Surya Grahan 2022: कहां-कहां दिखेगा यह सूर्य ग्रहण?

30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। यह भारत में नहीं नजर आएगा जिसकी वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्टिका में लोग इसे देख सकेंगे।

Apr 29, 2022  |  10:12 AM (IST)
कब लगेगा सूर्य ग्रहण?

वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 30 अप्रैल को लग रहा है। सूर्य ग्रहण देखते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सूर्य ग्रहण को दूरबीन या चश्मे से ही देखना चाहिए।

Apr 29, 2022  |  09:39 AM (IST)
सूर्य ग्रहण से जुड़ी इन बातों का भी रखें खास ख्याल

सूर्य ग्रहण के सूतक का समय खत्म होने के बाद स्नान करके ही देवी-देवताओं की मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराकर उनकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ग्रहण काल में अपने इष्ट देवता, मंत्र, गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र आदि का जाप दीपक जला करना शुभ माना जाता हैं। ध्यान दें कि ग्रहण के सूतक के नियमों का पालन करना गर्भवती महिलाओं, रोगी, बालकों और वृद्धों के लिए नहीं होता हैं।

Chandrayaan 3