लाइव टीवी
  • Hindi News
  • आध्यात्म
  • Surya Grahan April 2022 Date and Time Solar Eclipse 2022 Date and Timings in India Know Surya Grahan Kab Lagega Samay or Kab Pad Rha Hai
Live Blog

Surya Grahan 2022: 30 अप्रैल को था वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या है ग्रहण का महत्व

Updated May 01, 2022 | 03:40 PM IST

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2022 Date and Time in India: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जब चंद्रमा सूर्य और धरती के बीच में आ जाता है, जिसकी वजह से सूर्य की रोशनी धरती पर आने से रुक जाती है। वर्ष 2022 का पहला सूर्यग्रहण जल्द ही लगने वाला है। इस दौरान लोगों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां जानें वर्ष 2022 में पहले सूर्य ग्रहण की तिथि और समय समेत पूरी जानकारी।

Loading ...
Solar Eclipse 2022 Date And Time

Surya Grahan or Solar Eclipse April 2022 Date and Time in India: भारत में साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को मध्यरात्रि से 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण है। चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इस समय सूतक काल के नियम नहीं लागू किए जाएंगे। 

ऐसा माना जाता है कि सूर्यग्रहण के दौरान लोगों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इस समय अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसीलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस सूर्य ग्रहण को दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्टिका में देखा जाएगा ‌ इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से आप सूर्य ग्रहण से आधारित सभी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

May 01, 2022  |  12:16 AM (IST)
जल्द लगेगा वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण

वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण बस लगने ही वाला है। सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों को कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। यह सूर्य ग्रहण रात के 12:15 से सूबह 04:07 तक रहेगा।

Apr 30, 2022  |  11:30 PM (IST)
धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा ग्रहण का ऐसा प्रभाव 

कहा जा रहा है कि सूर्य ग्रहण की वजह से धनु राशि के जातकों के लिए प्रशासन संबंधित काम बनेंगे। ग्रहण का प्रभाव इस राशि पर अच्छा रहेगा और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे।

Apr 30, 2022  |  11:02 PM (IST)
सूर्य ग्रहण के बाद करें ये काम

ग्रहण के दौरान हानिकारक किरणों का नकारात्मक प्रभाव घर पर रखी हर एक चीज पर पड़ता है। सभी चीजों की सफाई करना तो संभव नहीं है। इसलिए ग्रहण खत्म होती है घर के सभी कोने और चीजों पर गंगाजल छिड़कर शुद्धिकरण करना चाहिए।

Apr 30, 2022  |  10:35 PM (IST)
सूर्य ग्रहण के दिन अवश्य करें यह दो काम 

सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों को अपने इष्ट देव या किसी भी देवी-देवता का स्मरण करना चाहिए। इसके साथ सूर्य ग्रहण के दिन पवित्र नदी में स्नान करना लाभकारी माना गया है। कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के बाद जरूरतमंदों को दान जरूर देना चाहिए।

Apr 30, 2022  |  10:09 PM (IST)
अमावस्या के दिन लग रहा है सूर्य ग्रहण

वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 30 अप्रैल को लग रहा है। शनिश्चरी अमावस्या के दिन वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है।

Apr 30, 2022  |  09:06 PM (IST)
सिद्धि प्राप्त करने के लिए करें इस मंत्र का जाप 

ॐ मां भयात् सर्वतो रक्ष, श्रियं वर्धय सर्वदा।
शरीरारोग्यं मे देहि, देव-देव नमोऽस्तु ते।।

Apr 30, 2022  |  08:33 PM (IST)
धन लाभ के लिए मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये
प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:

Apr 30, 2022  |  08:01 PM (IST)
ग्रहण काल में करें भगवान सूर्य की पूजा

मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल के दौरान भगवान सूर्य की उपासना जरूर करनी चाहिए। इस दौरान आदित्य हृदय स्तोत्र, सूर्याष्टक स्तोत्र आदि सूर्य स्तोत्रों का पाठ भी करना चाहिए। जब सूर्य ग्रहण खत्म हो जाए तब लोगों को स्नान-दान जरूर करना चाहिए।

Apr 30, 2022  |  07:29 PM (IST)
सूर्य ग्रहण के दौरान करें इस मंत्र का जाप

ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभ
जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा।।

Apr 30, 2022  |  07:00 PM (IST)
कब लगेगा वर्ष 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण?

आज 23 अप्रैल को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। वहीं, 25 अक्टूबर 2022 को वर्ष का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को शाम 4:29 से 5:42 तक रहेगा।

Apr 30, 2022  |  06:04 PM (IST)
सूर्य ग्रहण के प्रकोप से बचने के लिए करें यह उपाय 

आज सूर्य ग्रहण लगने वाला है और इस दिन शनि अमावस्या भी है। ऐसे में सूर्यग्रहण के प्रकोप से बचने के लिए इस दिन शनि देव को पंचामृत स्नान करवाएं और तिल के तेल से उनका अभिषेक करें। इसके साथ शनि चालीसा का पाठ भी करें।

Apr 30, 2022  |  05:39 PM (IST)
कैसे देखें सूर्य ग्रहण?

वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 30 अप्रैल को लगने वाला है। लेकिन भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसे में जो लोग यह सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं वह ऑनलाइन यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Apr 30, 2022  |  04:56 PM (IST)
क्या है सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व?

विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण महज एक खगोलीय घटना है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा अपनी धुरी पर घूमते हुए आ जाता है तब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर आने से रुक जाती हैं। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

Apr 30, 2022  |  04:28 PM (IST)
क्या होता है सूतक काल

जब भी ग्रहण लगता है तब ग्रहण के शुरू होने से कुछ घंटे पहले सूतक काल लगता है। धार्मिक दृष्टिकोण से सूतक काल अशुभ माना गया है और इस दौरान शुभ कार्य या पूजा पाठ करना वर्जित होता। सूर्य ग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। दूसरी ओर चंद्रग्रहण के शुरू होने से 5 घंटे पहले सूतक काल लगता है।

Apr 30, 2022  |  04:08 PM (IST)
यहां जानें सूर्य ग्रहण का समय 

वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 30 अप्रैल को आधी रात से शुरू होगा। यह 12:15 से 1 मई की सुबह 4:07 तक रहने वाला है।

Apr 30, 2022  |  03:10 PM (IST)
कितने बजे से शुरू होगा ग्रहण?

आज अमावस्या है और इस दिन वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण आज यानी 30 अप्रैल की आधी रात से शुरू होगा और सुबह 4:07 तक रहेगा। 
 

Apr 30, 2022  |  02:48 PM (IST)
ग्रहण काल ना करें भोजन

नंगी आंखों से सूर्य ना देखें

ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को नंगी आंखों से सूर्य को‌ देखने से बचना चाहिए ताकि वह सूर्य की किरणों से बची रहें और उनकी आंखों को नुकसान ना हो। यह भी कहा जाता है कि ऐसा करने से महिला के स्वास्थ्य और‌ गर्भ पर बुरा असर पड़ता है।

घर से बाहर ना निकलें

ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिला घर पर रहने का प्रयास करें। ग्रहण काल के दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि आपकी और गर्भ‌ में पल रहे शिशु की‌ त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। गर्भस्थ शिशु को ग्रहण की छाया से बचाना चाहिए।

नुकीली चीजों से रहें दूर

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिला को ग्रहण काल‌ में नुकीली जी और काटने वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चाकू, कैंची, पिन आदि चीजों का इस्तेमाल करना शिशु का नुकसान पहुंचा सकता है।

ग्रहण काल ना करें भोजन

गर्भवती महिलाओं को यह हिदायत दी जाती है कि ग्रहण काल में वह सिर्फ फलाहार का सेवन करें और भोजन से दूर रहें।

Chandrayaan 3