लाइव टीवी
Live Blog

Surya Grahan 2021 Date, Timings in India: वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण हुआ समाप्त, यहां जानें क्या करें ग्रहण के बाद

Updated Dec 04, 2021 | 03:14 PM IST

Surya Grahan (Solar Eclipse) December 2021 Date and Time in India: सूर्य ग्रहण आज यानी 04 दिसंबर, शनिवार को शनि अमावस्या पर लगा था, जो दोपहर 03:07 को समाप्त हो गया। भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं दिया इसलिए यहां सूतक काल माना नहीं गया। यहां जानें ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए।

Loading ...
Solar Eclipse 2021 Date Updates

Surya Grahan or Solar Eclipse December 2021 Date and Time in India: वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण समाप्त हो गया। यह ग्रहण सुबह 10:59 से प्रारंभ हुआ था और दोपहर 03:07 को समाप्त हो गया। सूर्य ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर पड़ा। मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव कम करने के लिए लोगों को स्नान करना चाहिए और जरूरतमंदो को दान करना चाहिए।

Surya Grahan 2021 Today Live Updates

वैज्ञानिक गणना के अनुसार ग्रहण एक खगोलीय घटना है। ग्रहण के दौरान ब्रह्मांड में कई अद्भुत घटनाएं घटित होती हैं, वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण में देवतागण संकट में होते हैं। यहां जानें साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लग रहा है, इस दौरान क्या करें और क्या ना करें। इस ब्‍लॉग में ये भी ग्रहण के वक्‍त गर्भवती महिलाए क्‍या ना करें।

Surya Grahan 2021 Date, India Timings, How to Watch: Read here

Dec 04, 2021  |  03:08 PM (IST)
वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण समाप्त, यहां जानें क्या करें

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण समाप्त हो गया है। मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के बाद लोगों को स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए। इसके साथ, जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। ग्रहण के बाद मंदिर में भी अन्न या धन दान करना चाहिए। 

Dec 04, 2021  |  02:57 PM (IST)
तुला राशि वाले कैसे होंगे प्रभावित

यह सूर्य ग्रहण तुला राशि वालों के लिए भी शुभ संकेत ला सकता है। सूर्य ग्रहण के दौरान तुला राशि के जातकों के जॉब या व्यवसाय में प्रमोशन हो सकता है। तुला राशि के जातक इस दिन अन्न दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

Dec 04, 2021  |  02:32 PM (IST)
कर्क राशि पर सूर्य ग्रहण का कैसा रहेगा प्रभाव?

सूर्य ग्रहण का प्रभाव कर्क राशि वालों के लिए शुभ फल दे सकता है। कर्क राशि वालों की जॉब या व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। सूर्य ग्रहण के दौरान कर्क राशि के जातक सिद्धिकुंजिकास्त्रोत का 18 बार पाठ करें इसके साथ चंद्रमा या सूर्य के बीज मंत्र का भी जाप करें।

Dec 04, 2021  |  02:01 PM (IST)
वृषभ राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव (Surya Grahan 2021)

सूर्य ग्रहण आज वृष राशि के सप्तम पर भी लग रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी वृष राशि के जातकों को हो सकती है। इस दिन वृष राशि के जातक हनुमानबाहुक का पाठ करें। इसके साथ तिल का दान भी करें।

Dec 04, 2021  |  01:41 PM (IST)
मेष राशि पर कैसा रहेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव?

सूर्य ग्रहण के दिन मेष राशि वालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऐसे में मेष राशि के जातक मसूर या गुड़ का दान करें। इस दिन मेष राशि के जातक हनुमानबाहुक का पाठ अवश्य करें। 

Dec 04, 2021  |  01:00 PM (IST)
क्या खुली आंखों से देख सकते हैं सूर्य ग्रहण?

विज्ञान के अनुसार, इस खगोलीय घटना को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान, सूर्य की किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सूर्य ग्रहण को टेलीस्कोप से भी नहीं देखना चाहिए, अगर आप यह सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं तो एक्लिप्स ग्लास का इस्तेमाल करें।

Dec 04, 2021  |  12:24 PM (IST)
यहां देखें लाइव सूर्य ग्रहण
अगर आप लाइव सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं तो यहां देख सकते हैं।
Dec 04, 2021  |  12:02 PM (IST)
कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ है यह सूर्य ग्रहण

कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए सफलता लाएगा। इस सूर्य ग्रहण की वजह से कन्या राशि के जातकों के आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

Dec 04, 2021  |  11:36 AM (IST)
सूर्य ग्रहण देखने के लिए उत्साहित हैं लोग
हर बार की तरह इस बार भी लोग सूर्य ग्रहण देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। ऐसे में कई लोगों ने सूर्यग्रहण को लेकर अपनी उत्सुकता सोशल मीडिया पर जाहिर की है।
Dec 04, 2021  |  11:32 AM (IST)
नासा करेगा सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण
हाल ही में नासा ने इस बात की पुष्टि की है कि वह सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण करने वाला है। अगर आप वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं तो नासा के आधिकारिक वेबसाइट पर या यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
Dec 04, 2021  |  10:56 AM (IST)
गर्भवती महिलाएं रखें अपना ध्यान

गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दिन अपना खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि सूर्यग्रहण के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसीलिए गर्भवती महिलाओं को इस दिन घर में ही रहना चाहिए।

Dec 04, 2021  |  10:20 AM (IST)
आज कब से प्रारंभ होगा अभिजीत मुहूर्त?

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त सबसे बेहतर समय माना गया है। इस मुहूर्त में कार्य प्रारंभ करना शुभ होता है। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:58 बज से प्रारंभ होगा और 12:54 पर समाप्त हो जाएगा

Dec 04, 2021  |  10:02 AM (IST)
क्या है सूर्य ग्रहण, जानें यहां 

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से चंद्रमा गुजरता है यानी जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है और इसकी परछाई पृथ्वी पर पड़ती है तो इसे सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है।

Dec 04, 2021  |  09:41 AM (IST)
किस राशि पर रहेगा सूर्य ग्रहण का अधिक प्रभाव?

ज्योतिषाचार्य यह मान रहे हैं कि आज यानी 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि वालों पर इसका प्रभाव ज्यादा रहेगा। ऐसा इसीलिए क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य इसी राशि में रहेंगे।

Dec 04, 2021  |  09:27 AM (IST)
सूर्य ग्रहण पर किन चीजों का करें दान

सूर्य ग्रहण के बाद आज अनाज का दान करें। मान्यताओं के अनुसार, अनाज का दान करने से धन लाभ होता है। शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए इस दिन काले तिल का दान किया जाता है। शनि देव के प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए सरसों के तेल का दान जरूर करें।

Dec 04, 2021  |  08:33 AM (IST)
जानें सूर्य ग्रहण के दौरान क्या ना करें 
  • सूर्य ग्रहण पर किसी भी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित हैं।
  • ग्रहण काल के दौरान बाहर गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं आना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए, इससे सोने वाला व्यक्ति रोगी हो जाता है।
  • इस समयावधि में भोजन बनाना या खाना भी वर्जित बताया गया है।
  • ग्रहण काल के समय फूल और पत्ती तोड़ना वर्जित बताया गया है।
Dec 04, 2021  |  07:53 AM (IST)
सूर्य ग्रहण में करें ये उपाय
  • विशेष रूप से ग्रहण के काल में अपने ईष्ट देवता का ध्यान और उनके मंत्र का जप सर्वश्रेष्ठ है।
  • ग्रहण के बाद अन्न का दान करना पुण्य प्रदान कर सकता है।
  • ग्रहण से पहले बने भोजन व रखे पानी को हटा कर नया भोजन बना कर ही खाना चाहिए।
  • ग्रहण समाप्ति के बाद गाय को घास, पक्षियों को दाना तथा गरीबों को वस्त्र दान का शुभ फल मिलता है।
  • सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना आवश्यक है।
Chandrayaan 3