लाइव टीवी

अंकज्योतिष 27 जून 2020: 01 अंक वालों को मंगल व सूर्य प्रदान करेंगे सफलता, जानें अपना आज का अंकफल

Updated Jun 30, 2020 | 01:33 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 27 जून का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 27 जून
मुख्य बातें
  • 27 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है।
  • एकल अंक 9 यानी मंगल जैसा ही कार्य करेगा।
  • मंगल का मित्र ग्रह गुरु व सूर्य है।

Aaj ka ank Rashifal (Numerology):  आज 27 जून है। 27 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। 27 का संयुक्त अंक धन व ऐश्वर्य  प्रदान करता है। ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते हैं। यह एकल अंक 9 यानी मंगल जैसा ही कार्य करेगा।

मंगल का मित्र ग्रह गुरु व सूर्य है।अंक 01 इसका आज मित्र रहेगा।अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

यहां पढ़ें 27 जून का अंकफल

जन्मांक01
आज का शुभ अंक::07 
आर्थिक स्थिति व जॉब :मंगल व सूर्य व्यवसाय में सफलता प्रदान करेंगे।हनुमान जी की उपासना करें।
स्वास्थ्य सुख: सूर्य जनित रोग अर्थात नेत्र विकार से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग: सफेद

जन्मांक 02
आज का शुभ अंक:06
आर्थिक स्थिति व जॉब: मंगल व चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी 
स्वास्थ्य सुख: बीपी से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग: पीला

जन्मांक 03
आज का शुभ अंक:02
आर्थिक स्थिति व जॉब: मंगल व गुरु धन का आगमन करेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख: श्वांश के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद

जन्मांक04
आज का शुभ अंक:01
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज का दिन जॉब में संघर्ष का है। हनुमान जी के शरणागत रहें।
स्वास्थ्य: शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग:आसमानी

जन्मांक 05
आज का शुभ अंक:  04
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज व्यवसाय में  सफलता का दिवस है।                                        
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग: सफेद

जन्मांक06
आज का शुभ अंक:07
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज जॉब में  परिवर्तन का प्रयास करें।व्यवसाय आज बहुत बेहतर परिणाम दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख: स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: सफेद

जन्मांक 07
आज का शुभ अंक:02
आर्थिक स्थिति व जॉब: धन का आगमन होगा।जॉब में ज्यादा तनाव मत लें।
स्वास्थ्य सुख:  स्वास्थ्य से समस्या आ सकती है। गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग:हरा

जन्मांक08
आज का शुभ अंक:07
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज जॉब में आपके उच्चाधिकारियों से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। व्यवसाय सफल रहेगा।
स्वास्थ्य सुख: हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:नीला

जन्मांक09
आज का शुभ अंक:01
आर्थिक स्थिति व जॉब: व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। जॉब में  भी उन्नति है। 
स्वास्थ्य सुख: मंगल  कष्ट दे सकता है। गेहूं का दान करें।
शुभ रंग:लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल