लाइव टीवी

अंकज्‍योतिष (Ank Jyotish): 6 फरवरी का द‍िन क‍िस नंबर के लिए क्‍या करेगा कमाल, देखें अपना अंक राश‍िफल

Updated Feb 06, 2020 | 05:22 IST

अंकज्‍योतिष (Ank Jyotish): ग्रहों की तरह अंकों का भी हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आज 6 अंक वाला द‍िन है और इसे शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है। देखें अंक और ग्रह मिलकर आपके लिए कैसा द‍िन लेकर आ रहे हैं।

Loading ...
अंकज्‍योतिष (Ank Jyotish) 06 February 2020

अंकज्‍योतिष (Ank Jyotish) 06 February 2020: आज 06 फरवरी है। 06 का अंक सुख तथा समृद्धि का होता है। अंक 06 शुक्र का अंक है। अंक 6 का मित्र अंक 08 है जो शनि का प्रतिनिधित्व करता है। शनि व बुध ग्रह शुक्र के अच्छे मित्र हैं। जीवन में हम सब वर्तमान में जीते हैं लेकिन भविष्य के सुंदर स्वप्न दिमाग में संजोए रहते हैं। अंकों तथा ग्रहों का खेल जीवन को प्रभावित करता है। इसकी जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है। अंक ज्योतिष का जीवन में बहुत महत्व है। सफलता के बारे में कहा जाता है क‍ि ये कर्म तथा भाग्य के मिश्रित प्रभाव से मिलती है। हर अंक का अपना प्रभाव होता है। प्रत्येक अंक के स्वामी होते हैं। ग्रहों का गोचर है। प्रत्येक दिवस हम उनके प्रभाव से प्रभावित होते हैं।

ज्‍योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज से आइए जानते हैं अंकों के इस खेल का आज यानी 06 फरवरी के दिन आप पर प्रभाव-

अंक 1: अंक 3 तथा 6 आज के आपके शुभ अंक हैं जो प्रशासनिक  कार्यों में सफलता दिलवाएंगे। धन के आगमन की संभावना है। गाय को केला खिलाएं। नारंगी रंग शुभ है।      

अंक 2: अंक 6 तथा 9 आज के आपके शुभ अंक है। इनके चलते आज सफलता की प्राप्ति होगी। धन के व्यय की संभावना है। लाल रंग शुभ है।        
 
अंक 3: अंक 2 व 6 आज का आपका शुभ अंक है। यह अंक गुरु का है जो आज अंक 6 के साथ है। आज सफलता की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है।

अंक 4: अंक 3 तथा 7 आज के आपके शुभ अंक हैं। धन खर्च होने के योग द‍िख रहे हैं। कम्बल का दान करें।

अंक 5: अंक 2 तथा 8 आज के आपके शुभ अंक हैं। किसी नए मिशन पर कार्य शुरू कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है। जॉब में  सफलता से प्रसन्न रहेंगे। गाय को गुड़ खिलाएं।

अंक 6: आज आपके लिए अंक 1 तथा 7  शुभ हैं। आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। आज मन हर्षित रहेगा तथा कई दिवसों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। हरा रंग शुभ है।

अंक 7: अंक 5 तथा 8 आज आपके लिए अच्‍छे रहेंगे। आज छात्रों को धैर्य बनाये रखना होगा। यात्रा हो सकती है। नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ दें।

अंक 8: अंक 1 तथा 9 आज के आपके शुभ रंग हैं। आज का दिन  प्रगति का है। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

अंक 9: अंक 4 तथा 6 आज का आपका शुभ अंक है। अंक 3 व 5 नामांक से व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। नीला रंग शुभ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल