लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 04 दिसंबर 2021: संघर्ष के बाद धन व आर्थिक प्रगति का प्रतीक है आज का अंक, जानिए अपना भाग्यांक

Updated Dec 03, 2021 | 22:31 IST

Ank rashifal, Today Numerology 04 December 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रह सकता है शनिवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपने शुभ अंक और अंक राशिफल।

Loading ...
04 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • अंक 04 के मित्र अंक हैं 05, 06 तथा 08।
  • 04 दिसंबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 03।
  • 04 का अंक संघर्ष के उपरांत धन व आर्थिक प्रगति का प्रतीक।

आज का अंकफल, 04 दिसंबर 2021: आज 04 दिसम्बर 2021 है। 04 का अंक संघर्ष के उपरांत धन व आर्थिक प्रगति का प्रतीक है। यह राहु का अंक है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 04-12-2021 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। केतु, शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं।

सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

04 दिसंबर 2021 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी ग्रह गुरु व इस अंक का स्वामी ग्रह सूर्य है। अंक 07 का सपोर्ट है। जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 03 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र से सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01 व 02 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। राहु व गुरु व्यवसाय में उन्नति दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 बैंकिंग व आई टी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में अंक 02 व 07 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 02 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 03 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी केतु व भाग्य स्वामी गुरु का सपोर्ट है। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में कोई बड़ी सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि व गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में भी बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में भाग्य स्वामी गुरु व अंक स्वामी मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय व जॉब को लेकर गुरु मंगल करेंगे।
स्वास्थ्य- उदर रोग की संभावना है। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल