लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 1 अक्टूबर 2021: शुक्रवार का भाग्यांक रहेगा 7, जानिए अपना शुभ अंक और अंकफल

Updated Sep 30, 2021 | 13:54 IST

Ank rashifal, Today Numerology 1 October 2021: अंक ज्योतिष अनुसार शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? जानिए जन्मांक अनुसार महीने के पहले दिन अपना शुभ अंक।

Loading ...
1 अक्टूबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 1 अक्टूबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 07।
  • अंक 07 के मित्र अंक हैं 05, 04 तथा 08।
  • भाग्यांक 07 का स्वामी केतु-मोक्ष, धर्म, आत्मबल व ज्ञान का है प्रतीक।

आज का अंकफल, 1 अक्टूबर 2021: आज 01 अक्टूबर 2021 है। 01 का अंक बहुत ही शुभ है। यह पिता, आत्मा, वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। 01 का स्वामी सूर्य है। 01-10-2021 का भाग्यांक 07 रहेगा। भाग्यअंक 07 का स्वामी ग्रह शनि है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा के परम मित्र हैं। अंक 07 के मित्र अंक 05, 04 तथा 08 हैं। भाग्यांक 07 का स्वामी केतु मोक्ष, धर्म, आत्मबल व ज्ञान का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09 
जॉब व व्यवसाय- इस अंक व आज का अंक स्वामी सूर्य है। सूर्य व भाग्यस्वामी केतु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 07 का स्वामी केतु आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा मित्र हैं। जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 01 व 03 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 07 के स्वामी केतु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- अंक व भाग्यस्वामी केतु है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में हड्डी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी केतु है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। केतु,शनि व आज के अंक स्वामी सूर्य कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व भाग्यस्वामी केतु नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी सूर्य व भाग्य स्वामी केतु तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- केतु नस विकार की सम्भावना दे सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल