लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 11 फरवरी 2022: लोकप्रियता व समृद्धि का संयुक्त अंक है 11, जानें अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Feb 10, 2022 | 15:50 IST

Ank rashifal, Today Numerology 11 February 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शुक्रवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 11 फरवरी का दिन?

Loading ...
11 फरवरी 2022 का अंकफल
मुख्य बातें
  • 11 लोकप्रियता व समृद्धि का संयुक्त अंक है।
  • 11:02:2022 का भाग्यांक 01 ही रहेगा।
  • भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य पिता, ज्ञान,धर्म  ,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है।

आज का अंकफल, 11 फरवरी 2022:  आज 11 फरवरी 2022 है। 11 का संयुक्त अंक01 की 02 बार पुनरावृत्ति है। 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह अंक 02 यानी चन्द्रमा के जैसा कार्य करेगा।यह लोकप्रियता व समृद्धि का संयुक्त अंक है। 11:02:2022 का भाग्यांक 01 ही रहेगा। चन्द्रमा सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं।अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा09 हैं। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य पिता, ज्ञान,धर्म  ,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 11 फरवरी 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक:02
जॉब व व्यवसाय: सूर्य इस अंक का व भाग्य स्वामी  है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 01 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: चन्द्रमा शीट5 जनित  रोग से परेशानी दे सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय: चन्द्रमा सूर्य का मित्र है। संघर्ष के बाद जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 02 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय:आज का अंक स्वामी  गुरु वहीं दिनांक स्वामी चन्द्रमा है।आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है।व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य:सूर्य नेत्र विकार से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:  राहु व चन्द्रमा मित्र नहीं हैं फिर भी भाग्य स्वामी सूर्य आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर
लाभ होने का संकेत दे रहा है।जॉब में नामांक 01 व 02 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में भाग्यांक01के प्रभाव से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 02 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 01 के स्वामी सूर्य का सहयोग रहेगा।शुक्र व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य::श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक07
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में सूर्य कोई नवीन कार्य दे सकता है। जॉब में किसी उच्चाधिकारी तनावग्रस्त रह सकते हैं।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:आज का भाग्यस्वामी सूर्य है। इस अंक का स्वामी शनि है।शनि व बुध मित्र हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:01 
जॉब व व्यवसाय: आज का भाग्यस्वामी सूर्य व्यवसाय को मंगल व चन्द्रमा के सपोर्ट से  नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी सूर्य व आज के अंक स्वामी चन्द्रमा का सहयोग है 
स्वास्थ्य:मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल