लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 12 जून 2022: तीन जन्मांक वालों को जॉब में उन्नति को लेकर रहेगी प्रसन्नता, जानिए अपना अंकफल

Updated Jun 11, 2022 | 16:50 IST

Ank rashifal, Today Numerology 12 June 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार रविवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 12 जून का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 12-06-2022 का भाग्यांक 06 ही रहेगा।
  • मंगल, सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं।
  • अंक 03 के मित्र अंक 1,2 तथा 9 हैं।

आज का अंकफल, 12 जून 2022: आज 12 जून 2022 है। 12 का संयुक्त अंक02 चन्द्रमा व 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह लोकप्रियता व समृद्धि का संयुक्त अंक  है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामी गुरु है। 12-06-2022 का भाग्यांक 06 ही रहेगा। मंगल, सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं। अंक 03 के मित्र अंक 1,2 तथा 9 हैं। भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र ग्लैमर, फ़िल्म, ज्ञान,धर्म  ,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें- एक रोटी के उपाय से दूर होगी सारी परेशानी, चमत्कारिक उपाय जानकर रह जाएंगे हैरान

पढ़ें अपना 12 जून 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: 1जन्मांक01--शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 06 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: 2जन्मांक02-शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व गुरु मित्र हैं।जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: 3जन्मांक03- शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय---आज का अंक स्वामी भी गुरु है।आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है।व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य-कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: 4जन्मांक04-शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय-  राहु व गुरु मित्र नहीं हैं फिर भी भाग्य स्वामी शुक्र आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर
लाभ होने का संकेत दे रहा है। जॉब में नामांक 04 व 09 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: 5जन्मांक05-शुभ अंक-04
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक06 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 04 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: 6जन्मांक06-शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय-आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग रहेगा।शुक्र,बुध व गुरु उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य--बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 7जन्मांक07-शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय---व्यवसाय में गुरु कोई नवीन कार्य दे सकता है। जॉब में तनावग्रस्त रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 8जन्मांक08-शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी शुक्र है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। गुरु व शुक्र जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: 9जन्मांक09-शुभ अंक-02 
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शुक्र व्यवसाय को मंगल व गुरु के सपोर्ट से  नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी शुक्र व इस अंक के स्वामी मंगल का सहयोग है 
स्वास्थ्य-नेत्र विकार की सम्भावना रह सकती है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल