लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 12 अक्टूबर 2021: आज का भाग्यांक रहेगा 09, जानिए अपना अंक राशिफल और शुभ अंक

Updated Oct 11, 2021 | 23:43 IST

Ank rashifal, Today Numerology 12th October 2021: जानिए जन्मांक अनुसार अपना आज का शुभ अंक। अंक ज्योतिष के अनुसार मंगलवार का दिन कैसा रहेगा?

Loading ...
12 अक्टूबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 12 अक्टूबर 2021 का संयुक्त अंक 02 और 01 हैं।
  • 12 अक्टूबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 09।
  • 12 अक्टूबर 2021 का संयुक्त अंक एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा।

आज का अंकफल, 12 अक्टूबर 2021: आज 12 अक्टूबर 2021 है। 12 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 12-10-2021 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02 
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 02 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी। मंगल आज का भाग्य स्वामी है। सूर्य व चन्द्रमा आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- मंगल व सूर्य उदर रोग से परेशानी दे सकता है। मसूर का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व मंगल का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व मंगल भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय-  भाग्यांक 09 मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यस्वामी शनि, आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। जॉब में अंक 01 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शुक्र, सूर्य व मंगल का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य- नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन मंगल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी मंगल बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी स्वामी मंगल व इस अंक का स्वामी भी मंगल व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में नामांक 05 व 07 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।        
स्वास्थ्य- हेल्थ में मंगल रक्त विकार दे सकता है। गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल