लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 13 अक्टूबर 2021:बहुत ही मंगलकारी होता है 13 अंक, जानिए अपना अंकफल और भाग्यांक

Updated Oct 12, 2021 | 17:09 IST

Ank rashifal, Today Numerology 13th October 2021: अंक ज्योतिष अनुसार बुधवार का दिन कैसा रहेगा? जानिए जन्मांक अनुसार आज का अपना शुभ अंक।

Loading ...
13 अक्टूबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 13 का संयुक्त अंक सूर्य व गुरु के शुभ प्रभाव का अंक है।
  • एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा।
  • अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है।

आज का अंकफल, 13 अक्टूबर 2021:  आज 13 अक्टूबर 2021 है।13 का संयुक्त अंक सूर्य व गुरु के शुभ प्रभाव का अंक है। यह अद्धभुत अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है।यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।

यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। आज 13:10:2021 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। अंक 04 का स्वामी राहु व इसके मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय: जॉब व व्यवसाय में अंक 01 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी।09 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य:उदर रोग से परेशानी हो सकती है।उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:01 
जॉब व व्यवसाय: जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 05 व 08 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय: ,आज का अंक स्वामी बुध व भाग्य स्वामी सूर्य व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य:उदर  विकार से कष्ट हो सकता है। 

 Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 01प्रशासनिक, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक05
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में जन्मांक 07 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक06
शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय:आज व्यवसाय में कुछ नया करने का दिन है। जॉब में भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य:श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक07
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय:जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारी आप से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक08
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय: शनि इस अंक का व आज का  भाग्यस्वामी सूर्य है।शनि व राहु मित्र हैं।आज का दिन जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का है।  व सूर्य
बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। गेंहू का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय:  इस अंक का स्वामी मंगल है।व्यवसाय में मंगल भाग्यस्वामी सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य: हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़  का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल