लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 14 नवंबर 2021: अच्छा रहेगा 05 अंक वालों का दिन, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Nov 13, 2021 | 14:15 IST

Ank rashifal, Today Numerology 14 November 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है रविवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपना अंक राशिफल और शुभ अंक।

Loading ...
14 अक्टूबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • अच्छी रहेगी 02 अंक वालों की सेहत।
  • 03 अंक वालों को उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 
  • 08 अंक वालों का स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का अंकफल, 14 नवंबर 2021: आज 14 नवंबर 2021 है। 14 का संयुक्त अंक सूर्य व राहु के शुभ प्रभाव का अंक है। यह अद्धभुत अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा। आज 14-11-2021 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। अंक 05 का स्वामी बुध व इसके मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में अंक 02 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। 03 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 03 व 09 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी बुध व भाग्य स्वामी गुरु व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 प्रशासनिक, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 05 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मूंग का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में कुछ नया करने का दिन है। जॉब में भाग्यांक 03 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्नोफिलिया के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 05 के उच्चाधिकारी आप से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- शनि इस अंक का व आज का भाग्यस्वामी गुरु है। गुरु व चन्द्रमा मित्र हैं। आज का दिन जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का है। बुध व गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। गेंहू का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी मंगल है। व्यवसाय में बुध व भाग्यस्वामी गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। गुरु के द्रव्यों चने की दाल व पीले वस्त्र का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल