लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 14 अक्टूबर 2021: आज का भाग्यांक रहेगा 02, जानिए अपना शुभ अंक और अंक राशिफल

Updated Oct 13, 2021 | 16:20 IST

Ank rashifal, Today Numerology 14th October 2021: जानिए जन्मांक अनुसार अपना आज का शुभ अंक। अंक ज्योतिष के अनुसार गुरुवार का दिन कैसा रहेगा?

Loading ...
14 अक्टूबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • अंक 01 सूर्य व 04 राहु का रहेगा संयुक्त प्रभाव।
  • एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा 14 का अंक।
  • 14 अक्टूबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 02।

आज का अंकफल, 14 अक्टूबर 2021: आज 14 अक्टूबर 2021 है। 14 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 01 सूर्य व 04 राहु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा। 05 का स्वामीग्रह बुध है।

आज 14-10-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। मंगल, चन्द्रमा, गुरु व सूर्य  परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 09 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01:
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। चन्द्रमा आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल के द्रव्यों गुड़ व मसूर  का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02:
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 03 व 05 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी चन्द्रमा  जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी  राहु है। रियल स्टेट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मंगल के अंक 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 05 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- गाय को पालक खिलाएं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 02 व शुक्र का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी चन्द्रमा जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 02 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। चन्द्रमा से सम्बंधित द्रव्यों चावल व दही इत्यादि का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल