लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 15 मार्च 2022: 2 अंक वालों को गुरु करेगा जॉब में उन्नति प्रदान, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Mar 14, 2022 | 20:22 IST

Ank rashifal, Today Numerology 15 March 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार मंगलवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 15 मार्च का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 15 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है।
  • यह एकल अंक 06 के जैसा बिहैव करेगा।
  • 06 का स्वामी ग्रह शुक्र वैभव का कारक ग्रह है। शु

आज का अंकफल, 15 मार्च 2022: आज 15 मार्च 2022 है। 15 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 06 के जैसा बिहैव करेगा।06 का स्वामी ग्रह शुक्र वैभव का कारक ग्रह है। शुक्र शनि व बुध का मित्र ग्रह है।आज 15-03-2022का भाग्यांक भी 06 होगा।अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, इसका आज मित्र रहेगा। 04 व 08 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 15 मार्च 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक01--आज का शुभ अंक---02
 आर्थिक स्थिति व जॉब --आज सूर्य व शुक्र जॉब में उन्नति प्रदान करते हुए विकास प्रदान करेंगे। व्यवसाय में बुध व शुक्र प्रोमोशन दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख--आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।

पढ़ें - इन चीजों को पर्स में रखने से धन की देवी लक्ष्मी की बरसती है कृपा, आप भी आजमाएं ये तरीका

Ank rashifal today: जन्मांक 02--आज का शुभ अंक--03
आर्थिक स्थिति व जॉब-- व्यवसाय में प्रगति है। आज जॉब को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख--चन्द्रमा श्वांश सम्बन्धित रोग दे सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03-- आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब-- गुरु अंक व शुक्र भाग्य स्वामी है।गुरु जॉब में उन्नति प्रदान करेगा।व्यवसाय में अंक 06 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ से आज खुश हो सकते हैं।

Ank rashifal today: जन्मांक04--आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 06 से प्रोन्नति मिलेगी। शनि व बुध जॉब परिवर्तन का विचार दे सकता है।अंक 05 व 08 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 05-आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। व्यवसाय में उन्नति है।
 स्वास्थ्य-उदर रोग से समस्या आ सकती है।                            

Ank rashifal today: जन्मांक06-आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्यांक व इस अंक का स्वामी शुक्र जॉब में सफलता देगा। व्यवसाय में नवीन कार्य के शुभारम्भ की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख-- लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07-आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जॉब--शुक्र व केतु का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन सम्भव  है। व्यवसाय सफल रहेगा।अंक 06 व 08  का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक08--आज का शुभ अंक--05
आर्थिक स्थिति व जॉब-इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी शुक्र जॉब में अचानक प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं। व्यवसाय में शनि व शुक्र किसी नए कार्य की तरफ मोड़ सकते है।
स्वास्थ्य सुख-- हेल्थ से खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक09--आज का शुभ अंक--01
आर्थिक स्थिति व जॉब-- मंगल व शुक्र का सपोर्ट है। व्यवसाय में नामांक 08 से उन्नति है। जॉब में भी अंक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों से लाभ  है। 
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग से कष्ट हो सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल