लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 16 दिसंबर 2021: गुरुवार का भाग्यांक रहेगा 06, पढ़िए अपना अंकफल और जानिए शुभ अंक

Updated Dec 15, 2021 | 16:33 IST

Ank rashifal, Today Numerology 16 December 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रह सकता है गुरुवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपना अंक राशिफल।

Loading ...
16 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • आज 16 दिसंबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 06।
  • अंक 07 का स्वामी केतु और इसके मित्र अंक हैं 04, 06 तथा 08।
  • कभी-कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद देता है सफलता।

आज का अंकफल, 16 दिसंबर 2021: आज 16 दिसम्बर 2021 है। 16 का संयुक्त अंक सूर्य व शुक्र के शुभ प्रभाव का अंक है। यह अद्धभुत अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी-कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा।

आज 16-12-2021 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। अंक 07 का स्वामी केतु व इसके मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

16 दिसंबर 2021 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में अंक 06 व 07 की हेल्प से प्रगति होगी। नामांक 07 का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- राहु से बोन रोग से परेशानी हो सकती है। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- बिजनेस में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 03 व 07 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी केतु व भाग्य स्वामी शुक्र व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। नामांक 06 के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 आईटी, बैंकिंग व रियल स्टेट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 07 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 06 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में कुछ नया करने का दिन है। जॉब में भाग्यांक 06 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 07 के उच्चाधिकारी आप से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- शनि इस अंक का व आज का  भाग्य स्वामी शुक्र है। आज का दिन जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का है। केतु व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यस्वामी शुक्र व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल