लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 16 जून 2022: इन जन्मांक वालों की जॉब व व्यवसाय में होगी प्रगति, देखें गुरुवार का अपना अंक राशिफल

Updated Jun 15, 2022 | 13:33 IST

Ank rashifal, Today Numerology 16 June 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार गुरुवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 16 जून का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 16 का संयुक्त अंक वैदिक ज्ञान का प्रतीक है।
  • 16 जून का भाग्यांक 01 रहेगा।
  • जन्मांक 01 वाले जॉब व व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

आज का अंकफल, 16 जून 2022: आज 16 जून 2022 है। 16 का संयुक्त अंक वैदिक ज्ञान, धर्म व आध्यात्मिक उत्कर्ष का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 सूर्य व 06 शुक्र का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। आज 16-06-2022 का भाग्यांक भी 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। केतु शुक्र, शनि व बुध का परम मित्र है। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक 4,5 तथा 8 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Also Read: 16 जून 2022 का पंचांग: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए रखें गुरुवार का व्रत, यहां देखें पंचांग

पढ़ें अपना 16 जून 2022 का अंकफल

Ank Rashifal Today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 01 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। गुड़ का दान करें।

Ank Rashifal Today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामीग्रह चन्द्रमा व केतु मित्र नहीं हैं। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 01 व 04 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank Rashifal Today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी सूर्य जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

Also Read: Gupt Navratri 2022: कब से शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, नोट कर लें डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त
 
Ank Rashifal Today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 01  का 04 के प्रभाव से बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में भाग्यांक स्वामी सूर्य से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank Rashifal Today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank Rashifal Today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में संघर्ष का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- लीवर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank Rashifal Today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी केतु है। जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सूर्य थोड़ा संघर्ष दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में साइनस व स्नोफीलिया के रोगी सावधानी बरतें।

Ank Rashifal Today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। सूर्य, शनि व केतु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank Rashifal Today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में सूर्य व केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट को लेकर खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल