लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 16 मार्च 2022: बहुत ही शुभ होता है सन्युक्त अंक 16, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Mar 15, 2022 | 15:54 IST

Ank rashifal, Today Numerology 16 March 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार बुधवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 16 मार्च का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • अंक 01 सूर्य व 06 शुक्र का संयुक्त प्रभाव रहेगा।
  • अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है।
  • केतु शुक्र, शनि व बुध का परम मित्र है।

आज का अंकफल, 16 मार्च 2022: आज 16 मार्च 2022 है।16 का संयुक्त अंक वैदिक ज्ञान ,धर्म व आध्यात्मिक उत्कर्ष का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 सूर्य व 06 शुक्र का संयुक्त प्रभाव रहेगा।यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। आज 16:03:2022का भाग्यांक भी 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। केतु शुक्र, शनि व बुध का परम मित्र है।सूर्य व केतु मित्र नहीं है।अंक 07 के मित्र अंक 4,5 तथा 8 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 16 मार्च 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय: जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य:श्वांश व कफ सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: इस अंक का स्वामीग्रह चन्द्रमा व केतु मित्र नहीं हैं।व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 02व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक03 
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय:गुरु व भाग्य स्वामी केतु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य: कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today:  जन्मांक04:शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय: भाग्यांक 07 का 06 के प्रभाव से बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में भाग्यांक स्वामी केतु से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में नामांक05 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक06
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:आज जॉब में संघर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 07 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य:श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

पढ़ें - सावधान! किसी की संपत्ति ठगी तो कुंडली में लग सकता है ये दोष, करना पड़ सकता है इन चीजों का सामना

Ank rashifal today:  जन्मांक07
शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय:आज का अंक स्वामी केतु है।जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में शनि व केतु थोड़ा संघर्ष दे सकता है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में  लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक08
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय: आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि व केतु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:02
जॉब व व्यवसाय:  व्यवसाय में मंगल व केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य: हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।गुड़ व तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल