लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 18 दिसंबर 2021: बिजनेस के मामले में अच्छा है 03 और 04 अंक वालों का दिन, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Dec 18, 2021 | 07:05 IST

Ank rashifal, Today Numerology 18 December 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रह सकता है शनिवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक के अनुसार अंक राशिफल।

Loading ...
18 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों को श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
  • 06 अंक के शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
  • पढ़ें अपना अंकफल और जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन।

आज का अंकफल, 18 दिसंबर 2021: आज 18 दिसंबर 2021 है। 18 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 01 सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 18-12-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामीग्रह मंगल है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

18 दिसंबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द  का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 08 व 09 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय-अं क स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी शनि जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 का स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी राहु है। रियल स्टेट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मंगल के अंक 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 03 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 09 व 06 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी भी शनि है। व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व शनि का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।  स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल  व काले वस्त्र इत्यादि का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल