लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 20 मार्च 2022: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रह सकता है 20 मार्च का दिन, पढ़ें अपना का अंकफल

Updated Mar 19, 2022 | 21:32 IST

Ank rashifal, Today Numerology 20 March 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार रविवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 20 मार्च का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है।
  • चन्द्रमा, मंगल, सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं।
  • अंक 02 के मित्र अंक 1,3 तथा 9 हैं।

आज का अंकफल, 20 मार्च 2022: आज 20 मार्च 2022 है। 20 का संयुक्त अंक02 चन्द्रमा से सम्बद्ध बहुत ही शुभ व क्रिएटिव अंक है। यह आर्ट व फिल्म का कारक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। 02 का स्वामी चन्द्रमा है। 20-03-2022 का भाग्यांक भी 02 रहेगा। 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। चन्द्रमा, मंगल, सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं।अंक 02 के मित्र अंक 1,3 तथा 9 हैं। चन्द्रमा मन,ज्ञान, फिल्म, वाणी, प्रबंधकीय ज्ञान, कर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 20 मार्च 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: 1जन्मांक01--शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

पढ़ें- लक्ष्मी जयंती पर ऐसे करें पूजा, देखें मां लक्ष्मी की विधि, आरती और मंत्र

Ank rashifal today:  2जन्मांक02-शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 02 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today:  3जन्मांक03- शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय---आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today:  4जन्मांक 04-शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय-  आज का भाग्यांक  02 है। व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर
लाभ होने का संकेत है।जॉब में नामांक 02 व 06 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य-कफ जनित रोग संभावित है।स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today:  5जन्मांक05-शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक02 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today:  6जन्मांक06-शुभ अंक-08
जॉब व व्यवसाय-आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग रहेगा।शुक्र व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य--साइनस के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 7जन्मांक07-शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय---व्यवसाय में अंक स्वामी केतु व भाग्यस्वामी  चन्द्रमा  कोई बड़ी सफलता दे सकते हैं। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की तरफ जा सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  8जन्मांक08-शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा व शनि तथा शुक्र जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  9जन्मांक09-शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को चन्द्रमा व मंगल नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी
व आज के अंक  स्वामी चन्द्रमा का सहयोग है। जॉब में चन्द्रमा व मंगल किसी नामांक 02 या09 के उच्चाधिकारोयों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य-चन्द्रमा व मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल