लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 20 अक्टूबर 2021: जन्मांक 1 और 2 वालों की व्यवसाय में उन्नति, जानिए अपना शुभ अंक और अंकफल

Updated Oct 20, 2021 | 06:22 IST

Ank rashifal, Today Numerology 20th October 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है बुधवार का दिन? जानिए जन्मांक अनुसार आज का अपना शुभ अंक और अंक राशिफल।

Loading ...
20 अक्टूबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • आज का भाग्यांक रहेगा 08।
  • 20 अक्टूबर का संयुक्त अंक होगा 02।
  • जन्मांक 1 वालों की जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में होगी उन्नति।

आज का अंकफल, 20 अक्टूबर 2021: आज 20 अक्टूबर 2021 है। 20 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा से सम्बद्ध बहुत ही शुभ व क्रिएटिव अंक है। यह आर्ट व फिल्म का कारक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। 02 का स्वामी चन्द्रमा है। 20-10-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा। 08 का स्वामीग्रह शनि है। चन्द्रमा, मंगल, सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 1, 3 तथा 9 हैं। अंक 07 का स्वामी केतु धर्म, वाणी, ज्ञान, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार, आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 02 व 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02 
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 04 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए पद के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यांक 08 है। व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में नामांक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य- एसीडिटी जनित रोग संभावित है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक 08 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 08 के स्वामी शनि का सहयोग रहेगा। शुक्र व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी केतु व भाग्यस्वामी शनि है। बिजनेस में शनि कोई बड़ी सफलता दे सकते हैं। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की तरफ जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में उदर रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा व शनि जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को शनि, चन्द्रमा व मंगल नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी शनि व आज के अंक स्वामी चन्द्रमा का सहयोग है। जॉब में चन्द्रमा किसी नामांक 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- शनि हड्डी विकार की सम्भावना दे सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल