लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 21 दिसंबर 2021: गेंहू व गुड़ का दान करें 09 अंक वाले, जानिए कैसा रहेगा आपका अंकफल

Updated Dec 20, 2021 | 15:41 IST

Ank rashifal, Today Numerology 21 December 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रह सकता है मंगलवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक के अनुसार अंक राशिफल।

Loading ...
21 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 02 अंक वालों की आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
  • स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें 04 अंक के जातक।
  • 09 अंक वाले गेंहू व गुड़ का दान करें।

आज का अंकफल, 21 दिसंबर 2021: आज 21 दिसंबर 2021 है। 21 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ व क्रिएटिव अंक है। यह आर्ट व फिल्म का कारक है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामी गुरु है। 21-12-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा। 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। चन्द्रमा, मंगल, सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 1, 3 तथा 9 हैं। अंक 03 का स्वामी गुरु ज्ञान, राजनीति, वाणी, प्रबंधकीयज्ञान, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

21 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन लेकिन व्यवसाय में दिक्कत होगी। नामांक 02 व 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए पद के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यांक 03 है। व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में नामांक 01 व 09 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग संभावित है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक 02 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग रहेगा। सूर्य व गुरु उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी केतु व भाग्यस्वामी चन्द्रमा  कोई बड़ी सफलता दे सकते हैं। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की तरफ जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा व गुरु जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को चन्द्रमा व गुरु नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी चन्द्रमा व आज के अंक स्वामी गुरु का सहयोग है। जॉब में चन्द्रमा व मंगल किसी नामांक 03 के उच्चाधिकारोयों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है। गेंहू व गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल