लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 21 मार्च 2022: यात्रा व तीर्थ करने का अंक है 21, पढ़ें अपना आज का अंकफल

Updated Mar 20, 2022 | 16:53 IST

Ank rashifal, Today Numerology 20 March 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार सोमवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 21 मार्च का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • अंक 01सूर्य व 02 चन्द्रमा का संयुक्त प्रभाव रहेगा।
  • आज 21:03:2022 का भाग्यांक 03 ही रहेगा।
  • गुरु, सूर्य व चन्द्रमा परम मित्र हैं।

आज का अंकफल, 21 मार्च 2022: आज 21 मार्च 2022 है।21 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ, मंगलमय व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शीघ्र सफलता देता है।यह यात्रा व तीर्थ करने का अंक है।  अंक 01सूर्य व 02 चन्द्रमा का संयुक्त प्रभाव रहेगा।यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा।अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। आज 21:03:2022 का भाग्यांक 03 ही रहेगा। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा परम मित्र हैं।अंक 03 के मित्र अंक 01,02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 21 मार्च 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय: जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 03 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य: कफ सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर व्यस्तता रहेगी। जन्मांक 01 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:जन्मांक03
शुभ अंक:02
जॉब व व्यवसाय:गुरु अंक व भाग्य स्वामी है। गुरु व मित्र सूर्य जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य:उदर जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी राहु बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 03 के मित्रों से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में नामांक01 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

पढ़ें- लक्ष्मी जयंती पर ऐसे करें पूजा, देखें मां लक्ष्मी की विधि, आरती और मंत्र

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 03 व 06 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य:बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक07
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:केतु गुरु मित्र हैं।व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में श्वांश व कफ के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय: आज का दिन जॉब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय:  व्यवसाय में मंगल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य: चन्द्रमा व मंगल उदर  विकार दे सकता है। मसूर का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल