लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 22 सितंबर 2021 का अंकफल: दिन का भाग्यांक है 09, जानिए बुधवार का अपना शुभ अंक

Updated Sep 21, 2021 | 18:56 IST

Ank rashifal, Today Numerology 22 September 2021: अंक ज्योतिष अनुसार बुधवार का दिन कैसा रहेगा? जिस तिथि को हुआ जन्म, वही होता है आपका जन्मांक।

Loading ...
22 सितंबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 22 सितंबर 2021 का संयुक्त अंक 02 है।
  • 22 का संयुक्त अंक एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा।
  • आज का भाग्यांक 09 रहने वाला है।

आज का अंकफल, 22 सितंबर 2021: आज 22 सितम्बर 2021 है। 22 के संयुक्त अंक में अंक 02 दो बार आया है। यह धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामीग्रह राहु है। आज 22-09-2021 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। राहु शुक्र व बुध का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़िए अपना 22 सितंबर 2021 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 04 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य व मंगल मित्र हैं। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल के द्रव्यों गुड़, गेंहू इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी मंगल जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। अंक स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी मंगल के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय-  भाग्यांक 09 टीचिंग, मीडिया, बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 06 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 03 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य अंक 09 है।आज व्यवसाय में शुक्र व मंगल का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन  शनि व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। मंगल व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09-
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में राहु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 02 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल