लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 23 अप्रैल 2022: क्या है 23 अप्रैल का भाग्यांक, जानें जॉब से सेहत तक कैसा रहेगा आपके जन्मांक का फल

Updated Apr 22, 2022 | 17:08 IST

Ank rashifal, Today Numerology 23 April 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शनिवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 23 अप्रैल का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 23 अप्रैल का भाग्यांक रहेगा 06।
  • जन्मांक 01 वालों को नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
  • जन्मांक 05 वालों को राहु व शुक्र जॉब में लाभ दे सकता है।

आज का अंकफल, 23 अप्रैल 2022: आज 23 अप्रैल 2022 है। 23 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। यहां अंक 03 गुरु व 02 चन्द्रमा का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा। 05 का स्वामी बुध है। आज 23-04-2022 का भाग्यांक 06 रहेगा। बुध, शुक्र व शनि परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Also Read: Varuthini Ekadashi Vrat 2022 Date: वरुथिनी एकादशी 2022 कब है, व्रत पर बन रहा है ये शुभ योग

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03  
जॉब व व्यवसाय- जन्मांक 05 व 06 का व्यक्ति आपको भविष्य में जॉब में लाभ दे सकता है। व्यवसाय में भाग्य स्वामी शुक्र का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- उदर व नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 06 के उच्चाधिकारियों से जल्द लाभान्वित होंगे। व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व शुक्र जॉब व व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में नामांक06 के किसी उच्चाधिकारी से बहुत जल्द लाभ मिल सकता है। 
स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।

Also Read: Solar Eclipse 2022: 30 अप्रैल को लगेगा साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें पूरी डिटेल

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में सफलता का मार्ग प्रशस्त होने ही वाला है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- राहु व शुक्र लाभ दे सकता है। व्यवसाय में अंक 05 व 06 नामांक के व्यक्ति से लाभ मिलेगा।                    
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- जॉब में जन्मांक 05 व नामांक 06 के अधिकारियों का सहयोग जल्द प्रोग्रेस देगा। भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में इस अंक का स्वामी केतु व भाग्य स्वामी शुक्र के सहयोग से जल्द पद में प्रगति हो सकती है। व्यवसाय में भी किसी नवीन कार्य से प्रगति है।
स्वास्थ्य- तनाव से बचें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- शनि व भाग्य स्वामी शुक्र बहुत जल्द जॉब में एकाएक दायित्व में परिवर्तन दे सकते हैं। व्यवसाय में सफलता को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- उदर रोग से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी शुक्र व अंक स्वामी मंगल व्यवसाय में एकाएक कोई बड़ी सफलता देंगे।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार की सम्भावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल