लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 23 अक्टूबर 2021: शनिवार का भाग्यांक रहेगा 02, जानिए अंकफल और अपना शुभ अंक

Updated Oct 22, 2021 | 16:56 IST

Ank rashifal, Today Numerology 21st October 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है शनिवार का दिन? जानिए जन्मांक अनुसार आज का अपना शुभ अंक और अंक राशिफल।

Loading ...
23 अक्टूबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा 23 का संयुक्त अंक।
  • कभी-कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद देता है सफलता।
  • अंक 05 का स्वामी बुध व इसके मित्र अंक हैं 04, 06 तथा 08।

आज का अंकफल, 23 अक्टूबर 2021: आज 23 अक्टूबर 2021 है। 23 का संयुक्त अंक चन्द्रमा व गुरु के शुभ प्रभाव का अंक है। यह अद्धभुत अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी-कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा। आज 23-10-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा।

अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। अंक 05 का स्वामी बुध व इसके मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में अंक 02 व 05 की हेल्प से प्रगति होगी। नामांक 09 का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- राहु से बोन रोग से परेशानी हो सकती है।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02 
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- बिजनेस में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 02 व 06 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी बुध व भाग्य स्वामी चन्द्रमा व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। नामांक 03 के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 आईटी, बैंकिंग व रियल स्टेट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 02व 05 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में कुछ नया करने का दिन है। जॉब में भाग्यांक 02 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 02 के उच्चाधिकारी आप से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- शनि इस अंक का व आज का  भाग्य स्वामी चन्द्रमा है। आज का दिन जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का है। बुध व चन्द्रमा बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यस्वामी चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 02 व 05 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व दही का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल