लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 24 दिसंबर 2021: इन अंक वालों को आज नौकरी में मिलेगी सफलता, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Dec 23, 2021 | 16:15 IST

Ank rashifal, Today Numerology 24 December 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रह सकता है आज का दिन? यहां जानिए जन्मांक के अनुसार अंक राशिफल।

Loading ...
23 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों के जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी।
  • स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे 05 अंक के जातक।
  • पढ़ें शुक्रवार का अंकफल और जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज का अंकफल, 24 दिसंबर 2021: आज 24 दिसंबर 2021 है। 24 का संयुक्त अंक02 चन्द्रमा व 04 राहु से सम्बद्ध बहुत ही शुभ लेकिन संघर्षमय होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामी शुक्र है। 24-12-2021 का भाग्यांक 04 रहेगा। बुध, शनि व शुक्र आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 04 का स्वामी राहु प्रशासन, न्याय, तंत्र,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

24 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में प्रोमोशन के मार्ग को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 05 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- सूर्य व राहु के प्रभाव से उदर विकार की प्रॉब्लम आ सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन बिजनेस के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय-  आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 03 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक04 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 04 व 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 04 के स्वामी राहु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में राहु व शुक्र कोई नवीन कार्य दे सकता है। केतु व राहु जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी राहु है। इस अंक का स्वामी शनि है।जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख के लिए तिल का दान बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब को मंगल व राहु नई दिशा देंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी राहु व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल