लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 25 दिसंबर 2021: इन अंक वालों का स्वास्थ्य होगा प्रभावित, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Dec 24, 2021 | 15:44 IST

Ank rashifal, Today Numerology 25 December 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है आज का दिन? यहां जानिए जन्मांक के अनुसार अंक राशिफल।

Loading ...
25 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 25 दिसम्बर का संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है।
  • 25 दिसम्बर का भाग्यांक 06 रहेगा।
  • जन्मांक 01 वाले तिल का दान करें।

आज का अंकफल, 25 दिसंबर 2021: आज 25 दिसम्बर 2021 है। 25 का संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। आज 25-12-2021 का भाग्यांक भी 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। केतु शुक्र, शनि व राहु का परम मित्र है। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 06 के मित्र अंक 05, 07 तथा 08  हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

25 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 06 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। शुक्र का प्रभाव रहेगा। नामांक 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व शुक्र भाग्यस्वामी हैं। गुरु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- शनि बोन विकार से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 आईटी, प्रशासन, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 07 के व्यक्ति से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 06 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अन्न का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में संघर्ष का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 06 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Also Read: Horoscope Today, 25 December 2021: तुला राशि वालों को होगी जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति, जानें शनिवार का राशिफल

Ank rashifal today: जन्मांक 07 
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि व भाग्य स्वामी शुक्र बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- मंगल इस अंक का व शुक्र भाग्य स्वामी है। व्यवसाय में शुक्र व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल